अगस्त में लाभ कमाने के लिए आपको ज्यादा परिश्रम करना होगा। भाई या बहन का अगस्त में साथ मिल सकता है, वे आपकी मदद करेंगे। इस महीने सिंह राशि वालों को थकान हो सकती है, मानसिक तनाव भी होगा। सरकारी अधिकारियों को अगस्त में नया क्षेत्र चुनना चाहिए, इससे आपका अनुभव बढ़ेगा और आपको भविष्य में लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का मन भी नई चीजों की ओर आकर्षित होगा। इससे आपका मन भटक सकता है। आप अपने काम में चिड़चिड़े हो सकते हैं।