धर्म/ज्योतिष

Hast Rekha: आपकी हथेली पर है ऐसा निशान, तो जीवन में खूब कमाएंगे नाम

Hast Rekha: हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाएं और निशानों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया है। आज हम कुछ ऐसे निशान के बारे में बताएंगे जो अगर हमारे हाथ पर हो तो हमको बहुत तरक्की मिलती है। आइए जाने इन निशान के बारे में।
2 min read
Dec 23, 2025
Hast Rekha
istock

Hast Rekha: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष का एक खास अंग माना जाता है। इसके अंतर्गत व्यक्ति के हाथों की रेखाओं का अध्ययन किया गया है। व्यक्ति के हाथों की रेखाएं और निशान से उसके भविष्य और भूत के बारे में पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति की हथेली पर अलग- अलग तरह के निशान मौजूद होते हैं। इन निशानों का मतलब हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है। व्यक्ति के हाथ पर कुछ ऐसे निशान होते हैं जिनका सीधा संबंध व्यक्ति के आय से होता है। इस तरह के निशान वाले लोग अपने जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं और बहुत धन कमाते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो लकी निशान।

इन निशानों वाले व्यक्ति होते हैं भाग्यशाली

तराजू का निशान
जिन लोगों की हथेली पर तराजू का निशान होता है, वो लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये लोग अपने जीवन को अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इन लोगों का भाग्य कारोबार में इनका पूरा साथ देता है। जिसके कारण इनको अपने कारोबार में हमेशा मुनाफा होता है।

मंदिर का निशान
कुछ लोगों की हथेली पर मंदिर जैसी आकृति का निशान बनता है। हस्तरेखा शास्त्र में इस निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तरह के निशान वाले लोग अपने जीवन में खूब नाम कमाते हैं। इन लोगों को समाज में बहुत मान- सम्मान प्राप्त होता है।

मछली का निशान
जिनके हाथों की हथेली पर मछली का निशान बनता है। ऐसे लोगों को सेहत का वरदान मिलता है। इन लोगों की लंबी आयु होती है और इनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है। इसके साथ ही ये अपने काम में बहुत कामयाबी हासिल करते हैं।

त्रिशूल का निशान
हस्तरेखा शास्त्र में हाथ पर मौजूद त्रिशूल के निशान को बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग बहुत ही धनवान बनते हैं और इनको को समाज में बहुत आदर मिलता है। इन लोगों के पास कभी भी पैसों की कोई कमी नहीं रहती है। इसके साथ ही ये अपने काम में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

धनुष और चक्र का निशान
जिनकी हथेली पर धनुष और चक्र का निशान बना होता है। उन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है और इनका भंडार हमेशा भरा रहता है।

Published on:
23 Dec 2025 02:00 pm