Hast Rekha Kaise Dekhe: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेली पर कुछ रेखाएं बेहद खास संकेत देती हैं। ये रेखाएं बताती हैं कि, आप कितने रीच, भाग्यशाली और स्मार्ट हैं। इस लेख में पढ़िए, क्या आपके हाथ में भी हैं लकी भाग्य रेखाएं, जो इंसान के भाग्य का प्रतीक होती हैं। इन्हें देखकर आप खास […]
Hast Rekha Kaise Dekhe: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेली पर कुछ रेखाएं बेहद खास संकेत देती हैं। ये रेखाएं बताती हैं कि, आप कितने रीच, भाग्यशाली और स्मार्ट हैं। इस लेख में पढ़िए, क्या आपके हाथ में भी हैं लकी भाग्य रेखाएं, जो इंसान के भाग्य का प्रतीक होती हैं। इन्हें देखकर आप खास मौकों का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।
भाग्य रेखा हथेली के बीचों-बीच नीचे से ऊपर की ओर मौजूद होती है। जिस व्यक्ति की यह रेखा गहरी और सीधी होती है, वह बड़ी सक्सेस हासिल करता है।
धन रेखा कनिष्ठा उंगली (सबसे छोटी उंगली) के नीचे की ओर होती है। धन रेखा यदि साफ दिखाई दे, तो इसका मतलब उस व्यक्ति में पैसा कमाने की ताकत बहुत ज्यादा होती है। साथ ही वह बिजनेस, नौकरी और निवेश में खूब पैसा कमाते हैं।
सूर्य रेखा हथेली के नीचे से अनामिका उंगली की ओर मौजूद होती है। जिन लोगों में सूर्य रेखा साफ दिखाई देती है…वे कला, मीडिया, शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में खूब तरक्की करते हैं। इनकी किस्मत इनका साथ देती हैं और ये तारीफ के काबिल बनते हैं।
लक्ष्मी रेखा हथेली के बीच में त्रिकोण रूप या Y आकार जैसी दिखाई देती है। इस रेखा वाले लोग सही इनवेस्टमेंट कर सफलता पाते हैं। अक्सर धन लाभ के संयोग बनते हैं। आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करते हैं।
बुद्धि रेखा हथेली के बीचों-बीच, हृदय रेखा (Heart Line) और जीवन रेखा (Life Line) के बीच, अंगूठे और तर्जनी के पास से शुरू होकर, हथेली के आर-पार एक सीधी या घुमावदार रेखा के रूप में जाती है। बुद्धि रेखा, व्यक्ति की अव्वल बुद्धि और कुशल मानसिक क्षमताओं को बताती है। जिसकी बुद्धि रेखा लंबी, साफ और बिना टूटी हो, उसकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है। ऐसे लोग पैसे का सही जगह उपयोग करना जानते हैं।
तर्जनी उंगली के नीचे का उभार यदि हष्ट-पुष्ट और उज्ज्वल हो, तो यह लीडरशीप, कर्तव्यपरायणता और स्थायी धन का सूचक होता है। ऐसे लोग संस्थाओं, संगठनों और अन्य स्थानों पर बड़ा पद और सम्मान प्राप्त करते हैं।
(अस्वीकरण: इस आलेख में दी गई जानकारी हस्त शास्त्र से जुड़ी मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी सटीकता का दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्त शास्त्र विशेषज्ञ से मिलें।)