धर्म/ज्योतिष

हथेली में इस जगह तिल है तो लाइफ में मिलेगा मान सम्मान और धन दौलत, जानें इन 6 अंगों पर तिल का अर्थ

Hatheli Par Til: तिल व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई बड़े संकेत देते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में हथेली के इन अलग-अलग जगहों पर तिल के अर्थ बताए गए हैं। आपके अंगूठे पर तिल है या तर्जनी अंगुली पर तिल है, मध्यमा अंगुली पर तिल है या कनिष्ठा पर तिल, आइये जानते हैं सभी के अर्थ (Guru Parvat Par Til)

2 min read
May 04, 2025
Hatheli Par Til Guru Parvat Par Til: हथेली पर तिल और इनके अर्थ

Anguthe Par Til: अजमेर की ज्योतिषी डॉ. नीतिका शर्मा के अनुसार हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है। ज्योतिष शास्त्र की मदद से जैसे किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में पता लगाया जाता है, ठीक उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र (Hatheli Par Til) की मदद से हथेलियों पर बनी रेखाओं, चिन्हों और तिल का आकलन करके व्यक्ति के जीवन और भविष्य के विषय में जानकारी हासिल की जाती है।


हथेली में मौजूद तिल के निशान व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई अहम संकेत देते हैं। हथेली में अलग-अलग जगह पर मौजूद तिल के शुभ और अशुभ दोनों परिणाम मिलते हैं। इन तिलों से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं अंगों पर तिल का अर्थ

अंगूठे पर तिल (Anguthe Par Til Aur Hatheli Par Til)

हस्तरेखा विशेषज्ञ नीतिका शर्मा के अनुसार अंगूठे पर तिल का होना शुभ संकेत देता है। जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वो लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा व्यक्ति साहित्य और कला का प्रेमी होता है। साथ ही ऐसे लोगों को व्यापार में काफी सफलता मिलती है।

तर्जनी अंगुली पर तिल (Tarjani Par Til)

हस्तरेखा विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि जिन लोगों की तर्जनी अंगुली पर तिल होता है, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे लोग धनवान होने के साथ ही सभी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण रहते हैं। साथ ही ऐसे लोग काफी मेहनती भी होते हैं।

ये भी पढ़ेंः

मध्यमा अंगुली पर तिल (Madhyama Anguli Par Til)

हस्तरेखा विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि जिन जातकों की मध्यमा अंगुली पर तिल होता है वे तेज-तर्रार होते हैं। साथ ही ऐसे लोग महंगी चीजें खरीदने का शौक रखते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग ऐशोआराम में जिंदगी बिताते हैं।

कनिष्ठा अंगुली पर तिल (Kanishtha Par Til)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की सबसे छोटी यानी कनिष्ठा अंगुली पर तिल का निशान होता है वे मान-सम्मान के साथ-साथ खूब धन-दौलत अर्जित करते हैं। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व भी काफी शानदार होता है।

ये भी पढ़ेंः

गुरु पर्वत पर तिल (Guru Parvat Par Til)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में गुरु पर्वत पर तिल का होना बताता है कि व्यक्ति को जीवन में भरपूर धन-दौलत मिलेगी। उसे अपने जीवन में सारे सुख मिलेंगे।

शनि पर्वत पर तिल (Shani Parvat Par Til)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी जातक की हथेली में मौजूद शनि पर्वत अच्छी तरह विकसित हो और उस पर तिल हो तो वह व्यक्ति अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से अकूत धन-संपत्ति कमाता है।

Updated on:
04 May 2025 12:26 pm
Published on:
04 May 2025 12:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर