धर्म/ज्योतिष

Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च कब मनाया जाएगा होली का त्योहार? यहां जानिए सही तिथि और महत्व

Holi 2026 Date: होली का त्योहार रंगों से भरा हुआ प्रेम और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। इस साल कई लोग होली की डेट को लेकर बहुत दुविधा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में होली कब मनाई जाएगी। यहां नोट करें तिथि और महत्व।
2 min read
Jan 30, 2026
Holi 2026 Date
istock

Holi Kab Hai 2026 : हिंदू धर्म में होली के पर्व का बहुत ही खास महत्व है। ये त्योहार होलिका दहन के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने सारे गिले- शिकवे भूलकर एक दूसरे के साथ रंग और अबीर खेलते हैं। होली का पर्व आपसी एकता और प्रेम को भी बढ़ावा देता है। इस पर्व को अलग- अलग जगह पर अलग- अलग नामों से पुकारा जाता है। कहीं फगुआ तो कहीं धुलंडी और रंगवाली होली के नाम से इस त्योहार को जाना जाता है। होलिका दहन का त्योहार बुराई पर अच्छाई के जीत के तौर पर मनाया जाता है। वहीं भक्त प्रह्लाद के बचने की खुशी में अगले दिन सब रंगोंवाली होली खेलते हैं। आइए जाने इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा

होली कब है 2026


पंचांग के अनुसार होली का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा। ऐसे में रंग वाली होली का पर्व 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन रंग और गुलाल खेले जाएंगे।

होली के दिन क्या करें और क्या न करें

  • होली के दिन सरसों का तेल, कांच और स्टील का सामान दान नहीं करना चाहिए।
  • होली के दिन दूध, दही और चीनी जैसी सफेद चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • इस दिन आप देवताओं को पूजा समय फूल, रंग और मिठाई जरूर अर्पित करें।
  • होली के दिन किसी से भी किसी तरह का वाद- विवाद ना करें।
  • होली का दिन आपसी प्रेम और एकता का दिन होता है, इस दिन सबके साथ प्रेमपूर्वक रंगों का पर्व मनाएं।

होली का महत्व


होली का त्योहार केवल रंग खेलने की नहीं, बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी खास माना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी के साथ- साथ माता लक्ष्मी की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। होली पर राधे कृष्ण की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में बरकत आती है।

Updated on:
30 Jan 2026 10:54 am
Published on:
30 Jan 2026 01:00 pm