धर्म/ज्योतिष

भारत के इस शहर में सिर्फ 5 मिनट का है होलिका दहन मुहूर्त, जानें प्रमुख शहरों का होलिका दहन मुहूर्त

holika dahan muhurat 2025: आज देशभर के ज्यादातर हिस्से में छोटी होली यानी होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में होलिका दहन सकारात्मकता लाती है और अशुभ मुहूर्त में अनहोनी को न्योता देती है। जानें देश के प्रमुख शहरों का होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan Time 2025)

2 min read
Mar 13, 2025
holika dahan muhurat 2025 time: होलिका दहन मुहूर्त 2025 प्रमुख शहरों में

India Major City Holika Dahan Muhurt: ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च को और होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन होलिका दहन के समय पंचांग के अनुसार भद्रा दोष रहेगा। इस कारण इसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। इसलिए अलग-अलग शहरों में अलग अलग समय होगा, औसतन 47 मिनट ही होलिका दहन मुहूर्त है। आइये जानते हैं देश के प्रमुख शहरों का होलिका दहन मुहूर्त 2025 क्या है।

13 मार्च को होलिका दहन पर भद्रा का साया (Bhadra On Holi)


भद्रा का समयः गुरुवार, 13 मार्च को सुबह 10:36 बजे से मध्य रात्रि 11:27 तक
होलिका दहन का समयः मध्य रात्रि 11:28 से मध्य रात्रि 12:15 के बीच

ये भी पढ़ेंः

13 मार्च 2025 गुरुवार को देश के प्रमुख शहरों में होलिका दहन मुहूर्त

शहर दिन और तारीख मुहूर्त अवधि
जयपुर13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:36 बजे तक1 घंटा 10 मिनट
दिल्ली
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:30 बजे तक01 घंटा 04 मिनट
लखनऊ
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:15 बजे तक49 मिनट
मुंबई
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:48 बजे तक01 घंटा 21 मिनट
पटना
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 11:59 बजे तक32 मिनट
भोपाल
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:29 बजे तक1 घंटा 3 मिनट
वाराणसी
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:07 बजे तक41 मिनट
हरिद्वार
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:26 बजे तक1 घंटा
देहरादून
13 मार्च बृहस्पतिवार
रात 11:26 बजे से रात 12:27 बजे तक1 घंटा
रांची13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 11:58 बजे तक31 मिनट
गंगटोक13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 11:45 बजे तक18 मिनट
दिसपुर13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 11:32 बजे तक5 मिनट
गांधीनगर13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:48 बजे तक1 घंटा 22 मिनट
चंडीगढ़13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:32 बजे तक1 घंटा 5 मिनट
चेन्नई13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:18 बजे तक52 मिनट
हैदराबाद13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से रात 12:25 बजे तक59 मिनट
तिरुअनंतपुरम्13 मार्च बृहस्पतिवाररात 11:26 बजे से 12:31 बजे तक1 घंटा 5 मिनट

ये भी पढ़ेंः

दिसपुर में सिर्फ 5 मिनट का मुहूर्त

होलिका दहन का शुभ समय वैसे तो औसतन 47 मिनट का है, लेकिन असम की राजधानी दिसपुर में सिर्फ 5 मिनट का होलिका दहन मुहूर्त है। ज्योतिषियों के अनुसार इस समय के बीच होली जला लेना सकारात्मक फल देगा।

जयपुर और दिल्ली में 1 घंटे से अधिक का समय

पंचांग के अनुसार राजस्थान की राजधानी जयपुर और देश की राजधानी में होलिका दहन मुहूर्त 1 घंटे से अधिक का है, जहां जयपुर में होली जलाने का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 10 मिनट का है, वहीं दिल्ली में होलिका दहन मुहूर्त 1 घंटा 4 मिनट का है।

Updated on:
13 Mar 2025 08:59 pm
Published on:
13 Mar 2025 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर