6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुख समृद्धि शांति के लिए होलिका की आग में जरूर डालें ये चीजें, सास बहू भूलकर भी न करें ये काम

Holika Dahan: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन से जीवन से नकारात्मकता और कष्ट दूर होते हैं। इस दिन होली की आग में कुछ खास चीजें डालने से रोग दूर होते हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीजें

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Mar 13, 2025

Holi Ke Totke Holika Dahan

Holi Ke Totke Holika Dahan Chhoti Holi 2025: होली के टोटके

Holi Ke Totke: दशहरा की तरह ही होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन के दिन होलिका पूजा की जाती है और आग में विभिन्न प्रकार की सामग्रियां अर्पित की जाती है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर में सुख शांति, धन वैभव बढ़ता है। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीजें

होलिका दहन की रात आग में जरूर डालें ये चीजें

1.गूलर की लकड़ी को होलिका दहन की आग में अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

2. नारियल की जटा को होलिका की आग में अर्पित करने से पितृ दोष दूर होता है और घर में सुख-शांति आती है।

3. मान्यता है कि काले तिल को होलिका की आग में अर्पित करने से शनि दोष दूर होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

4. होलिका की आग में गुड़, गन्ना, गेहूं और जौ की बालियों को अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही इन चीजों के कुछ गुच्छे अधजली अवस्था में लाकर साल भर तक घर में रखा जाता है।

5. कपूर और लौंग को होलिका दहन के दौरान अर्पित करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

राशि अनुसार इन चीजों की आहुति डालें

अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार होलिका की आग में राशि अनुसार आहुति देने का विशेष फल होता है। यहां जानें राशि अनुसार होलिका की आग में किन चीजों को अर्पित करें ..


मेष राशिः मेष राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।
वृषभ राशिः वृषभ राशि वाले चीनी की आहुति दें।
मिथुन राशिः मिथुन राशि के लोग कपूर की आहुति दें।
कर्क राशिः कर्क राशि के लोग लोहबान की आहुति दें।
सिंह राशिः सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।


कन्या राशिः कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें।
तुला राशिः तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें।
वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।
धनु राशिः धनु राशि के लोग जौ और चना की आहुति दें।
मकर राशिः मकर राशि वाले तिल को होलिका दहन में डालें।
कुंभ राशिः कुंभ राशि वाले तिल को होलिका दहन में डालें।

मीन राशिः मीन राशि के लोग जौ और चना की आहुति दें।

ये भी पढ़ेंः

Holika Dahan Ki Raat Ke Upay: होलिका की रात राख से जरूर करें ये काम, नहीं लगेगी नजर, शनि राहु केतु और प्रेतबाधा रहेगी दूर

होलिका दहन के बाद जरूर करें ये काम (Kaise Karen Holika Dahan)

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार होलिका दहन के बाद जल से अर्घ्य दें, शुभ मुहूर्त में होलिका में स्वयं या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से अग्नि प्रज्ज्वलित कराएं।

आग में किसी भी फसल को सेंक लें और अगले दिन इसे सपरिवार ग्रहण करें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को रोगों से मुक्ति मिलती है।

होलिका दहन के दिन क्या नहीं करना चाहिए

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि होलिका दहन के दिन सफेद खाद्य पदार्थ ग्रहण नहीं करना चाहिए।

सिर ढंककर ही करें पूजा

होलिका दहन के समय सिर ढंककर ही पूजा करनी चाहिए। नवविवाहित महिलाओं को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

सास बहू मिलकर होलिका दहन न देखें (Sas Bahu Kya Na kare)

सास-बहू को एक साथ मिलकर होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। इस दिन को भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।