धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips: सोफा रखने की सही दिशा क्या होती है? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips For Sofa Direction: वास्तु शास्त्र में हर एक सामान रखने के लिए सही दिशा के बारे में बताया गया है। आज हम सोफा किस दिशा में रखना चाहिए, इसके बारे में बात करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार सोफा रखने की सही दिशा क्या होनी चाहिए।

2 min read
Jan 29, 2026
istock

Vastu Tips For Sofa Direction: ज्योतिष शास्त्र का ही एक मुख्य हिस्सा वास्तु शास्त्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसके द्वारा हमें अपने आसपास की ऊर्जा के बारे में जानकारी होती है। यदि हम अपने घर में किसी भी सामान को वास्तु के हिसाब से गलत दिशा में रखते हैं तो इसका हमें बहुत ही बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है। घर में कोई भी चीज रखने से पहले हमें वास्तु के नियमों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर हम वास्तु का खास ख्याल रखते हैं तो हमारे जीवन में सकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार सोफा रखने के लिए कौन-सी दिशा उचित होती है। आइए यहां जाने सोफा संबंधित वास्तु नियम।

ये भी पढ़ें

गाड़ी में भगवान की फोटो और लिखवा रखा है नाम, तो हो जाएं सावधान! पहले जान लें ज्योतिषीय प्रभाव

किन दिशाओं में रखें सोफा

मुख्य द्वार पश्चिम दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है तो आप अपने ड्राइंग रूम में नैऋत्य कोण सोफा रख सकते हैं। इस दिशा में सोफा रखना बहुत ही शुभ होता है। नैऋत्य कोण में सोफा रखने से घर में सकारात्मकता आती है।

मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व
अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में है तो आप लीविंग रूम में सोफा ईशान कोण में रख सकते हैं। इस दिशा वाले घर में ईशान कोण में सोफा रखने से परिवार में लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है।

मुख्य द्वारा पूर्व दिशा
यदि आपके घर का मुख्य द्वारा पूर्व दिशा की तरफ है तो आप अपने लीविंग रूम में सोफा दिशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ रख सकते हैं। इन दोनों दिशाओं में सोफा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

मुख्य द्वारा दक्षिण दिशा
जिन लोगों का घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है वो लोग सोफा आग्नेय कोण में रख सकते हैं। आग्नेय कोण दक्षिण दिशा होती है। इस दिशा में सोफा रखने से परिवार पर पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है।

Published on:
29 Jan 2026 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर