धर्म/ज्योतिष

Janaki Jayanti Date 2026: कब मनाई जाएगी जानकी जयंती? यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Janaki Jayanti Date 2026: जानकी जयंती का पर्व माता सीता के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां जानकी की विधिवत पूजा की जाती है। आइए यहां जानते हैं कि इस साल जानकी जयंती कब मनाई जाएगी। यहां नोट करें तिथि और महत्व।
2 min read
• •
Feb 02, 2026
Janaki Jayanti Date 2026
Chatgpt Ai

Janaki Jayanti Date 2026: जानकी जयंती हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता सीता का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानकी जयंती के दिन भगवान राम और माता सीता की विधिपूर्वक पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सीता जयंती के दिन व्रत रखने से और दान पुण्य करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। यह दिन माता सीता के सत्यनिष्ठा, भक्ति और धैर्य को भी दर्शाता है। अयोध्या और जनकपुर में ये पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भजन, कीर्तन और रामायण पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए हम यहां जानते हैं कि इस साल जानकी जयंती कब मनाई जाएगी।

जानकी जयंती तिथि 2026


जानकी जयंती फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 9 फरवरी को सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 10 फरवरी को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल जानकी जयंती 9 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।

जानकी जयंती शुभ मुहूर्त 2026


जानकी जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से लेकर 6 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस दिन मुहूर्त में जानकी जी की पूजा की जा सकती है।

जानकी जयंती महत्व


जानकी जयंती का दिन माता सीता के जन्म का दिन होता है। इस दिन माता सीता की पूजा करना और उपवास करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन का व्रत करने से साधक को मानसिक शांति मिलती है और उसकी आत्मा भी शुद्ध होती है। जानकी जयंती का दिन संयम, पवित्रता और आध्यात्मिक विकास के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

Published on:
02 Feb 2026 12:01 pm