January Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जनवरी के आखिरी सप्ताह में बहुत सारे ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों का ये नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातक के लिए बहुत सारी खुशियों की सौगातें लेकर आने वाला होगा। ऐसे में आइए जानते हैं इन नक्षत्र परिवर्तन से किन राशिवालों को लाभ होगा।
January Nakshatra Parivartan 2026:ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन को बहुत ही खास माना गया है। इन नक्षत्र परिवर्तन का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक जनवरी के आखिरी महीने में 29 से 31 जनवरी के बीच में चार शक्तिशाली ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इन ग्रहों का ये परिवर्तन लगातार होने वाला है। 29 जनवरी को मंगल उत्तराषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं 30 जनवरी को गुरु पुनर्वसु नक्षत्र के एक पद से दूसरे पद गोचर कर जाएंगे। 31 जनवरी को बुध और शुक्र एक ही दिन धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। इन सबके नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को बहुत ही लाभ मिल सकता है।
इन राशियों को मिलेगा फायदा
वृषभ राशि
जनवरी का आखिरी सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इन नक्षत्र परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही आपको नये काम के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग निवेश करना चाहते हैं वो इस समय में कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी।
कर्क राशि
इन ग्रह गोचर के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके साथ ही इस दौरान आपका भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। अगर कोई रूका हुआ काम है तो वो पूरा हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशिवालों के लिए जनवरी महीने का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस समय में आपको करियर में सफलता मिल सकती है। इसके साथ जो लोग व्यापार में लगे हुए हैं उनको भी मुनाफा हो सकता है। निवेश के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए ये तीन दिन बेहद खास होने वाले हैं। आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही निवेश का अच्छा रिर्टन मिल सकता है। कारोबार में उन्नति की संभावना है। रूक हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। किसी नये काम की तलाश में हैं तो वो पूरी हो सकती है।