June Grah Gochar 2026 इस बार बेहद खास रहने वाला है। जून में गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध समेत 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे गजलक्ष्मी योग और कई शुभ राजयोग बनेंगे। इन ग्रह गोचरों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लोगों को करियर, धन और मान-सम्मान में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं।

June Grah Gochar 2026: जून 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध समेत 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे गजलक्ष्मी योग, हंस राजयोग और रूचक राजयोग जैसे कई शुभ संयोग बनेंगे। इन ग्रह गोचरों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को करियर, धन और मान-सम्मान में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 8 जून को शुक्र ग्रह भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में पहुंच जाएंगे।
शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में इस माह भी रहेंगे। ग्रहों के इन महत्वपूर्ण गोचरों के कारण जून माह में गजलक्ष्मी योग, हंस राजयोग और रूचक राजयोग जैसे कई शुभ योग बनेंगे। जून माह में प्रमुख ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ और प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। गुरु ग्रह धन, ज्ञान, विवाह, संतान, सफलता और सुख-समृद्धि का कारक होता है। जब भी बृहस्पति राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। 2 जून को गुरु मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जहां उनकी स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है। इसके साथ ही गुरु पुष्य नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे। यह ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना गया है। गुरु का यह दोहरा परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। जून माह में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के कर्क राशि में आने से वह गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे और गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राशि में वह करीब 12 साल के बाद इस राजयोग का निर्माण हो रहा है।
15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर शुरू करेंगे और 16 जुलाई तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। खास बात ये है कि ये सूर्य देव के मित्र ग्रह की राशि है। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अच्छे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, सरकारी नौकरी, सफलता, उच्च पद के कारक होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है।
ग्रहों के सेनापति मंगल 21 जून 2026 को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे पहले मंगल मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, क्रोध और अग्नि तत्व का कारक माना जाता है, इसलिए जब भी मंगल राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। मंगल का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
बुध ग्रह 22 जून 2026 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है जो कि बल, बुद्धि, तर्क क्षमता, वाणी और व्यापार के कारक होते हैं। ऐसे में जून का महीना उनके लिए बेहद खास रहेगा, जिनकी कुंडली में बुध मजबूत है । बुध को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं और मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि उच्चराशिगत संज्ञक माने जाते हैं।
कई बड़े धनकुबेर, उद्योगपति और व्यापारियों की स्थिति बिगड़ेगी और बड़े मामले सामने आएंगे। बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी।
मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम होंगे और जून जुलाई का समय थोड़ा कठिन रहेगा स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मोदी की यात्रा में थोड़ा बदलाव होगा।
भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी और व्यापार बढ़ेगा। अचानक किसी वस्तु के दाम बढ़ेंगे और बाजार से वह वस्तु गायब होगी। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना होने की संभावना।
सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते हैं। बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है।
मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी।
शुभ प्रभाव - मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन
अशुभ प्रभाव - वृष, सिंह, तुला और कुंभ
मिलाजुला प्रभाव - मेष, कर्क, कन्या और धनु
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।