धर्म/ज्योतिष

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर बन रहा है विडाल-व्यातीपात योग, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 2025 का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस बार विडाल और व्यातीपात योग बन रहे हैं, जो तीन राशियों पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। जानें किन बातों का रखें ध्यान और क्या हैं बचाव के उपाय।

2 min read
Oct 07, 2025
Karwa Chauth 2025 (photo- gemini ai)

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास और जरूरी व्रत माना जाता है। इस व्रत को न केवल पति की लंबी आयु और दांपत्य सुख के लिए रखा जाता है, बल्कि इसे वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है। जो महिलाएं पूरे श्रद्धा-भाव से करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनकी मैरिड लाइफ में खुशियां और सौभाग्य बना रहता है।

इस साल करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। हालांकि, इस बार का करवाचौथ ज्योतिषीय दृष्टि से थोड़ा खास भी है और चुनौतीपूर्ण भी साबित होने वाला है, क्योंकि इस दिन दो प्रमुख ग्रह योग, विडाल योग और व्यातीपात योग का निर्माण हो रहा है। तो आइए जानते हैं कब तक रहेगा इस योग का असर।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि अनुसार पत्नी को दें खास उपहार, दूर होंगे हर मनमुटाव

कब रहेगा विडाल और व्यातीपात योग

द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन शाम 5 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक विडाल योग रहेगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजकर 41 मिनट पर व्यातीपात योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन 11 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को अशुभ माना गया है। जहां विडाल योग व्यक्ति के निर्णयों को भ्रमित करता है, वहीं व्यातीपात योग मानसिक अशांति और तनाव को बढ़ाने वाला होता है।

राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

करवा चौथ के दिन बनने वाले ये दोनों योग मेष राशि वालों के लिए कठिन समय ला सकते हैं। इस अवधि में घर-परिवार को लेकर मन अशांत रहेगा। ब्लड प्रेशर या तनाव से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं। कामकाज में भी मन नहीं लगेगा और व्यापार में मुनाफे में गिरावट आ सकती है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना मुश्किल होगा और कुछ लोग गलत संगत में भी पड़ सकते हैं। इसलिए इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी यह करवा चौथ थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार में किसी पुराने विवाद या मतभेद को लेकर बहस या मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचार मन में घर कर सकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है। कामकाजी लोगों को धन की कमी या आर्थिक रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को करवा चौथ के दिन सावधानी से कदम बढ़ाने की जरूरत है। विडाल और व्यातीपात योग के प्रभाव से आप सही समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे, जिससे करियर से जुड़े अवसर हाथ से निकल सकते हैं। धन की स्थिति कमजोर हो सकती है और कुछ जातकों को अनचाही खर्च का सामना करना पड़ेगा। निवेश या उधारी के मामलों में सतर्क रहें और परिवार में संवाद बनाए रखें।

उपाय

इन तीन राशियों के लोगों को इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए और गौरी-मंत्र का जप करना शुभ रहेगा। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होंगे और वैवाहिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

ये भी पढ़ें

karwa Chauth 2025: पति-पत्नी में बढ़ गई है दूरियां? करवा चौथ पर करें ये उपाय, रिश्ता हो सकता है मजबूत

Published on:
07 Oct 2025 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर