धर्म/ज्योतिष

Ketu Nakshatra Gochar 2024: उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में केतु, इन 4 राशियों को मिलेगा सुख समृद्धि का वरदान

Ketu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह और पाप ग्रह माना जाता है। केतु का राशि परिवर्तन हो या केतु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद प्रभावशाली होता है। 10 नवंबर रविवार को केतु ने उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किया है। इसका 4 राशियों को बेहद शुभ फल और सुख समृद्धि का वरदान मिलेगा।

4 min read
Nov 10, 2024
Ketu Nakshatra Gochar 2024: केतु नक्षत्र परिवर्तन

Ketu Nakshatra Gochar 2024: पंचांग के अनुसार केतु सूर्य के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 10 नवंबर से 20 जुलाई तक रहेंगे। केतु के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं केतु नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों को वरदान मिलेगा और किसकी मुश्किल बढ़ेगी …

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 11 November: मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

मेष राशि

केतु नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से मेष राशि के ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी में हैं, उनके लोगों से झगड़े हो सकते हैं। इस समय मेष राशि वालों की नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी, लेकिन नई समस्याओं से भी रूबरू होना पड़ेगा। इस समय केतु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। रात में ब्लैक एंड वाइट कंबल दान करना शुभ है।

वृषभ राशि

केतु नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से 20 जुलाई तक की अवधि में वृषभ राशि वालों के नाम सम्मान में कमी आ सकती है। इस समय एसिडिटी, हाइपर एसिडिटी या डाइजेशन की समस्या होगी। अवारा कुत्तों को रोज भोजन खिलाएं तो केतु के दुष्प्रभाव से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का प्रवेश मिथुन राशि वालों की मानसिक शांति छीन सकता है। अगले आठ महीने प्रॉपर्टी का कोई न कोई विवाद आपके सामने आ सकता है। पारिवारिक माहौल भी तनाव पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं भी उभरेंगी। इस समय किसी को कुवचन न बोलें। मार्च महीने में इन चीजों को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। हर सोमवार शिव मंदिर में जाएं और पीले फूल अर्पित करें, लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर आपका अहंकार बढ़ा सकता है। इस समय केतु का नक्षत्र परिवर्तन पारिवारिक मतभेद बढ़ा सकता है। प्रॉपर्टी का विवाद भी उभर सकता है। खानपान की आदतें बिगड़ सकती हैं जो आपकी सेहत पर खराब असर डालेंगी। इस समय दांतों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होगा। रोज ॐ गंग गणपतये नमो नमः मंत्र का जाप आपको केतु के दुष्प्रभाव से बचाएगा। इसके बाद केतु आपके धन-धान्य में वृद्धि करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए केतु का उतरा फाल्गुन नक्षत्र में गोचर बेहद शुभ फल देने वाला है। इस अवधि में सिंह राशि वाले परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संपति का सुख प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, जो लोग ट्रेडिंग से जुड़े हैं, उनको अच्छा मुनाफा होगा। इस समय भूमि-भवन का खरीदारी के योग बनेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। कोई परेशानी उभर सकती है।

कन्या राशि

केतु का उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कन्या राशि वालों को बेचैन कर सकता है। इस समय आपकी वाणी कटु हो सकती है, विशेष रूप से नवंबर से लेकर आगे के चार महीने पीड़ादायक रहेंगे। इस समय में आप ब्लैक एंड वाइट कंबल लेकर जरूरतमंद लोगों में रात के समय बांटें, राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

तुला राशि

केतु का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के खर्च बढ़ा सकता है। इस समय विदेशी करेंसी से जुड़ना लाभदायक है, जो लोग विदेश में बसना चाह रहे हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि स्टूडेंट्स के एजुकेशन में बाधा आ सकती है। इस समय शिव मंदिर में कच्चे दूध में गाय का घी डाल कर अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

केतु का नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को आय के नए स्रोत मुहैया कराएगा। इस राशि वाले गुप्त रूप से कोई न कोई ऐसा काम शुरू करेंगे, जिससे उन्हें अन्य काम के साथ आमदनी हो सकती है। इस समय अगर वृश्चिक राशि वाले रणनीतिक रूप से शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो अच्छा लाभ होगा। हालांकि अच्छी तैयारी से ही निवेश करें। केतु का गोचर इनकम बढ़ाएगा। केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कि रोज माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

धनु राशि

केतु गोचर धनु राशि वालों के लिए कई मुश्किल ला सकता है। सरकारी नौकरी वाले इस अवधि में काम को कुछ नए ढंग से करने की कोशिश करेंगे। यदि धनु राशि वाले काम की तलाश में हैं तो किसी विषय की विशेषज्ञता हासिल करने का प्रयास करें। इस समय आपके खर्च ज्यादा बढ़ सकते हैं।

तबीयत में थोड़ी सी सुस्ती आ सकती है। तीर्थ यात्राएं हो सकती हैं। मल्टी टास्किंग बनने का प्रयास न करें वर्ना गुणवत्ता पूर्ण काम नहीं कर पाएंगे। गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाएं और हर सोमवार को किसी भी धर्म स्थान पर चीनी और मिश्री अर्पण करें। हर मंगलवार हनुमान जी को बेसन की बर्फी का प्रसाद चढ़ाइये और लोगों को बांटिए।


मकर

सूर्य के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का प्रवेश मकर राशि के लोगों को बंपर लाभ दिला सकता है। इस समय मकर राशि वालों के जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं समाप्त हो सकती हैं, घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में भी खूब लाभ होगा। मकर राशि वालों का व्यक्तित्व भी निखरेगा, साथ ही आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

कुंभ राशि

उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का नक्षत्र गोचर कुंभ राशि वालों की परेशानी बढ़ाएगा। इस समय आपके साथ कुछ ऐसी चीज हो सकती हैं जो आपको स्ट्रेस दे। किसी तरह के किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। इस समय सफेद रेशम का धागा या साटन का धागा दोनों पैरों के अंगूठे पर बांध कर रखिए, केतु के दुष्प्रभाव से बचेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। जीवन साथी के मूड स्विंग आपको परेशान करेंगे। जीवन साथी की हेल्थ भी चिंतित करेगी। गुस्सा हावी हो सकता है। काम-कारोबार लंबी यात्राएं हो सकती हैं। जो लोग विदेश सेटल होना चाहते हैं उनको अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Shani Margi: इन 3 राशियों को शनि मार्गी से सबसे अधिक फायदा, आप पर भी हो सकती है सुख की बारिश, प्रमोशन, मकान के योग

Also Read
View All

अगली खबर