Love Marriage Tips : स्त्रियों के लिए कई ऐसे व्रतों का शास्त्रों में उल्लेख मिलता है, जिनसे उन्हें मनचाहा पति मिल सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के लिए भी ऐसे व्रत हैं। इन व्रतों को यदि सही ढंग से किया जाए तो इच्छानुसार पत्नी मिल सकती है।
Love Marriage Tips : लड़के अक्सर ये सोचते हैं कि क्या कोई ऐसा व्रत है, जिससे मनचाही पत्नी मिल सके। लव मैरिज का ख्याल रखने वाले युवा अक्सर इसी का समाधान ढूंढते हैं। आज हम इसी विषय पर आपके लिए सोल्यूशन लाए हैं। हिंदू धर्म में ऐसे कई व्रतों का जिक्र है, जिन्हें कर आप मनचाही पत्नी या या अपनी लवर से शादी कर सकते हैं।
लेकिन इन व्रतों को सही ढंग से विधिपूर्वक और नियमों के मुताबिक करना होता है। साथ ही कुछ सावधानियों का खास ध्यान रखना होता है। मान जाता है कि विधिवत व्रत करने से मनचाही पत्नी मिलती है।
सोलह सोमवार व्रत को पुरुष भी करते हैं। भगवान शिव को सर्वश्रेष्ठ गृहस्थ और सभी इच्छाएं पूरी करने वाला माना जाता है। यदि व्रत को सच्चे मन से किया जाए तो भोले भगवान की कृपा से योग्य और लविंग पार्टनर मिलता है।
हिंदू धर्म में विवाह पंचमी भगवान राम और माता सीता के विवाह की तिथि है। इस व्रत को करने से मां सीता और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं और सुयोग्य पत्नी की प्राप्ति होती है।
रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा का खास दिन होता है। जो पुरुष मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, वो ये व्रत कर सकते हैं। मान्यता है कि, सूर्य देव की कृपा से सत्य, शक्ति और तेज प्राप्त होता है और अच्छे गुणों वाली पत्नी मिलती है।
शुक्रवार को माता लक्ष्मी और देवी पार्वती की पूजा होती है। शुक्र ग्रह को विवाह और वैवाहिक सुख देने वाला माना जाता है। माना जाता है, इस दिन देवी लक्ष्मी तथा माता पार्वती का सच्चे मन से व्रत करने पर गुणवती पत्नी प्राप्त होती है।
शास्त्रों में कामदा एकादशी व्रत के बारे में बताया गया है। इसे करने से रिश्तों में प्रेम और सौहार्द्र हमेशा बना रहता है। मानते हैं कि, भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से इच्छानुसार पत्नी की प्राप्ति होती है। साथ ही जो वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पुकारा जाता है। मान्यता है कि, उनका व्रत (बुधवार को) करने से विवाह के मार्ग में आने वाले सभी विघ्न और बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही आपकी पसंद की पार्टनर से शादी होने के योग बनते हैं।