धर्म/ज्योतिष

Lucky Mole Astrology: लंबे तिल देते हैं भाग्य के खास संकेत, जानें इनका फल

Long Mole Astrology: तिल का हमारे लाइफ में विशेष महत्व होता है। सामुद्रिक शास्क्ष के अनुसार ये हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं स्वभाव, गुण, दोष के साथ भाग्य का भी संकेत देते हैं। आइये जानते हैं शरीर के उन तिलों के बारे में जो आपके भाग्य के बारे में संकेत देते हैं।
2 min read
Dec 12, 2024
Lucky Mole on female body
Lucky Mole: शरीर के तिल देते हैं भविष्य का संकेत

Lucky Mole Astrology: शरीर पर तिलों को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है शरीर के जिस हिस्से पर तिल होता है वो उसके पूर्व जन्म में लगी किसी चोट का निशान होता है।

हालांकि सामुद्रिक शास्त्र में इसे भविष्य और व्यक्तित्व का संकेत माना जाता है। पॉमिस्ट नीतिका शर्मा से यहां जानते हैं शरीर के अंगों पर तिल के विशेष संकेत ..

लंबे तिल

Long Mole Astrology: पॉमिस्ट शर्मा के अनुसार हस्त रेखा विज्ञान में तिल के आकार का बड़ा महत्व होता है। बड़े तिल व्यक्ति के जीवन में खास महत्व रखते हैं। लंबे तिल सामान्य अच्छे परिणाम देते हैं।

सिर पर दायीं ओर तिल

Mole on head right side: हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार सिर पर दायीं ओर तिल का संकेत है कि व्यक्ति को ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति होगी। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। हालांकि किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है।


दाहिनी हथेली पर तिल

हस्त रेखा विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि यदि तिल दाहिनी हथेली के ऊपरी भाग में होता है तो व्यक्ति धनवान होता है।


भौंहों के बीच में तिल

दोनों भौंहों के बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। यह लोग अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। दाहिनी भौंह पर तिल होना सुखी जीवन का संकेत है, जबकि बाईं तरफ का तिल खराब माना जाता है।


बाएं गाल और नाक पर तिल

स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल हो तो ये शुभ माना जाता है। उस जातक को अच्छी संतान मिलती है। यदि तिल नाक के आगे वाले हिस्से में होता है तो स्त्री को सुख मिलता है।

नाक के दाहिनी तरफ तिल कम कोशिशों के साथ अधिक लाभ देता है। जबकि बायीं तरफ का तिल अशुभ प्रभाव देता है। वहीं ठोड़ी पर तिल होना शुभ माना जाता है।