20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shardiya Navratra : कब से शुरु होगी नवरात्रि, जानें प्रतिपदा से नवमी तक देवी के किस स्वरूप की होगी पूजा

Shardiya Navratra 2026: शारदीय नवरात्र की 11 अक्टूबर से होगी शुरुआत, इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन
2 min read
Google source verification

भारत

image

deepak deewan

Sep 20, 2026

navratri 2026 start date in india, navratri 2026 kab hai, navratri 2026 exact date

Navratri 2026 start date|फोटो सोर्स- Freepik

Shardiya Navratra 2026: शरद ऋतु प्रारंभ होते ही नवरात्रि की आहट भी सुनाई देने लगी है। दुर्गा मंदिरों में इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरु हो गई हैं। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होती है। दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। अनेक भक्त कठिन व्रत रखते हैं और पूर्ण आस्था के साथ माता की पूजा करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरु होगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शारदीय नवरात्रि बहुत नजदीक आ चुकी है। इस साल नवरात्रि रविवार के दिन से प्रारंभ होगी। पंचांगों के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर को ही प्रारंभ हो जाएगी लेकिन उदया तिथि के आधार पर नवरात्रि का प्रारंभ 11 अक्टूबर से ही माना जाएगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान व्रत रखकर मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधिविधान से पूजा अर्चना करने से तन-मन में शक्ति का संचार होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि अक्टूबर माह में आएगी। पहले दिन घटस्थापना के साथ पूजा अर्चना की भी शुरुआत होती है। प्रतिपदा पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

11 अक्टूबर से होगी नवरात्र की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर यानि रविवार से होगी। प्रतिपदा के दिन घटस्थापना या कलश स्थापना करने का विशेष महत्व है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को होगी। महानवमी भी 19 अक्टूबर को ही रहेगी। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर यज्ञ हवन कर कन्या पूजन और भोज कराया जाता है।

शारदीय नवरात्रि 2026

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी 10 अक्तूबर को रात 9.19 बजे से
प्रतिपदा तिथि का समापन 11 अक्तूबर को रात 9.30 बजे
उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि प्रारंभ 11 अक्तूबर से

किस देवी की कब आराधना

11 अक्टूबर – मां शैलपुत्री पूजन
12 अक्टूबर – मां ब्रह्मचारिणी पूजन
13 अक्टूबर – मां चंद्रघंटा पूजन
14 अक्टूबर – मां कूष्मांडा पूजन
15 अक्टूबर – मां स्कंदमाता पूजन
16 अक्टूबर – मां कात्यायनी पूजन
17 अक्टूबर – मां कालरात्रि पूजन
18 अक्टूबर – नवरात्रि का आठवां दिन
19 अक्टूबर – मां महागौरी और सिद्धिदात्री पूजन
दुर्गा अष्टमी और महानवमी