25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / भौंहों के बीच तिल करता है आपकी पर्सनॉलिटी की चुगली, जानिए कितनी भाग्यशाली हैं आप

भौंहों के बीच तिल करता है आपकी पर्सनॉलिटी की चुगली, जानिए कितनी भाग्यशाली हैं आप

Mole Between Eyebrows: सामुद्रिक शास्त्र में तिलों का बड़ा महत्व है। इससे व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। पॉमिस्ट नीतिका शर्मा से शरीर और हथेली पर तिलों से आइये जानते हैं कैसा है आपका व्यक्तित्व और कितने भाग्यशाली हैं आप ..
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 13 Dec 2024, 2:42 PM IST

Moles on body

Moles on body: शरीर के किस अंग पर तिल होना शुभ होता है

Mole Between Eyebrows: वैदिक ज्योतिष में जैसे किसी की कुंडली के माध्यम से उसके भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी पाई जा सकती है, ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र के जरिये किसी के शरीर के आकार, रंग आदि को देखकर उसके गुण, स्वभाव आदि को जाना जा सकता है।

सामुद्रिक शास्त्र में हथेली के तिल के भी अलग-अलग मतलब बताए गए हैं। पॉमिस्ट नीतिका शर्मा के अनुसार हथेली पर की स्थिति उसके शुभ या अशुभ होने का संकेत देती है। किसी व्यक्ति के शरीर की बनावट और उन पर मौजूद तिलों के आधार पर व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्य पता लगाया जाता है। आइये जानते हैं शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल का क्या अर्थ है ..

दाहिनी हथेली पर तिल

हस्त रेखा विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि यदि तिल दाहिनी हथेली के ऊपरी भाग में होता है तो व्यक्ति धनवान होता है।

बायीं हथेली पर तिल

यदि तिल बाईं हथेली के ऊपरी भाग में होता है तो व्यक्ति के हाथ में पैसा नहीं रूकता, ऐसा व्यक्ति बचत नहीं कर पाता।

चंद्र पर्वत पर तिल

हस्त रेखा विशेषज्ञ नीतिका शर्मा के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ के चंद्र पर्वत पर तिल होता है उसका मन बहुत चंचल होता है। ऐसे लोगों की शादी में भी कई अड़चनें आती हैं।

हथेली और अंगूठे के बीच में तिल

यदि किसी व्यक्ति के हथेली और अंगूठे के बीच में तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति कलात्मक प्रवृत्ति का होता है। ऐसे व्यक्तियों का रूझान कला की ओर होता है।

बृहस्पति पर्वत पर तिल

जिन लोगों की हथेली में बृहस्पति पर्वत पर तिल होता है, उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बृहस्पति पर्वत पर तिल होना अशुभ होता है।

ये भी पढ़ेंः

Heart Line Palmistry: हृदय रेखा व्यक्तित्व के बारे में देती है बड़े संकेत, ऐसी रेखा वाले लोग लाइफ में खूब कमाते हैं नाम और पैसा

शनि पर्वत पर तिल

जिन जातकों के शनि पर्वत पर तिल होता है उन्हें नए दोस्त बनाना काफी पसंद होता है। साथ ही वो काफी मेहनती होते हैं। शनि पर्वत पर तिल वाले व्यक्ति को मिले जुले फल प्राप्त होते हैं।

भौंहों के बीच में तिल

दोनों भौंहों के बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। यह लोग अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। दाहिनी भौंह पर तिल होना सुखी जीवन का संकेत है, जबकि बाईं तरफ का तिल खराब माना जाता है।

माथे पर तिल

माथे पर तिल का होना मनुष्य को भाग्यवान होना बताता है। जबकि होठों पर तिल कामुकता का प्रतीक माना जाता है। तिल अगर स्त्री के शरीर पर बाएं भाग और पुरुष के दाएं भाग पर है तो ये शुभ माना जाता है।


बाएं गाल और नाक पर तिल

स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल हो तो ये शुभ माना जाता है। उस जातक को अच्छी संतान मिलती है। यदि तिल नाक के आगे वाले हिस्से में होता है तो स्त्री को सुख मिलता है। नाक के दाहिनी तरफ तिल कम कोशिशों के साथ अधिक लाभ देता है। जबकि बाईं तरफ का तिल अशुभ प्रभाव देता है। वहीं ठोड़ी पर तिल होना शुभ माना जाता है।

आंख के आसपास तिल

बायीं आंख के ठीक नीचे तिल हो तो वो व्यक्ति कामुक स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन साथी पर इस स्वभाव का असर दिखाई देता है। जिन लोगों की बायीं आंख की पलक पर तिल है तो समझ लें कि वह दिमाग से बहुत तेज है। ऐसे लोग मुश्किलों से सामना करके बहुत सफल होते हैं।

गाल की हड्डी पर तिल

जिन लोगों के दाहिने गाल की हड्डी पर तिल होता है, वह लोग भावुक होते हैं। भावुक होने के कारण वो कई बार विपरीत परिस्थितियों में फंस जाते हैं।