
Magh Purnima Daan 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है। इसके साथ माघ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। इसी दिन माघ महीने का अंत भी होता है। माघ पूर्णिमा के दिन दान करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा पर कुछ चीजों का दान करना अत्यंत ही फलदायी होता है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
अन्न का दान
माघ पूर्णिमा के दिन अन्न का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस दिन अन्न का दान करने से साधक के धन, धान्य में वृद्धि होती है और लक्ष्मी जी की कृपा सदा बनी रहती है।
गुड़ का दान
माघ पूर्णिमा पर गुड़ का दान भी कर सकते हैं। इस तिथि पर गुड़ का दान करने से करियर से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो जाती है। इसके साथ काम में आने वाली सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है।
काले तिल का दान
माघ पूर्णिमा के दिन काले तिल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। काले तिल का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही काले तिल का दान करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।
पीतल या तांबे के बर्तन का दान
माघ पूर्णिमा पर पीतल या तांबे के बर्तन का दान कर सकते हैं। इस तिथि पर बर्तन दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन इन बर्तनों को दान करने से व्यक्ति को शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।