धर्म/ज्योतिष

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन पहनें इन रंगों के वस्त्र, शनि देव का मिलेगा आशीर्वाद

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव की उपासना का पर्व माना जाता है। इस दिन कुछ खास रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के मौके पर किन रंगों के वस्त्र पहनना शुभ होता है।

2 min read
Jan 13, 2026
Makar Sankranti 2026
Chatgpt

Makar Sankranti 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026 को बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ खास रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि हम मकर संक्रांति के अवसर पर इन खास रंग के कपड़ों को पहनते हैं तो इसका हमें शुभ फल प्राप्त होता है। इन रंगों को धारण करने से हम पर सूर्य देव और शनि देव दोनों की खास कृपा बनी रहती है। आज हम आपको यहां पर इन्हीं खास रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के मौके पर हमें किन वस्त्रों को पहनना चाहिए।

मकर संक्रांति पर पहनें इन रंगों के कपड़े

काला रंग
हिंदू धर्म में यूं तो काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन मकर संक्रांति के खास मौके पर इस रंग को पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके पीछे ये कारण है कि काला रंग शनि देव का प्रिय रंग है और शनि महाराज सूर्य के पुत्र हैं, इसलिए मकर संक्रांति पर शनि के रंग यानि काले रंग का वस्त्र धारण करने से व्यक्ति को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस रंग को पहनने से शनि देव प्रसन्न रहते हैं।

पीला रंग
शास्त्रों में पीले रंग को बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में या बाहर किसी भी पूजा- पाठ में पीला रंग पहनना बहुत ही अच्छा होता है। मकर संक्रांति के मौके पर आप इस रंग का वस्त्र भी पहन सकते हैं। पीले रंग का वस्त्र धारण करने से सुख, समृद्धि और पॉजिटीविटी आती है।

लाल रंग
लाल रंग शुभता और समृद्धि का प्रतीक होता है। इसके साथ ही सूर्य का रंग भी लाल होता है। मकर संक्रांति के मौके पर आप लाल रंग का वस्त्र धारण कर सकते हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए मकर संक्रांति पर इस रंग का वस्त्र धारण करना बहुत शुभ होता है। इस रंग को पहनने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

हरा रंग
हरा रंग हरियाली और शांति का प्रतीक माना जाता है। ये रंग भगवान गणेश का प्रिय रंग है। मकर संक्रांति के मौके पर इस रंग का वस्त्र पहनकर गणेश जी की पूजा करने से आपके सारे काम बनते हैं और आपकी सारी बााधाएं दूर होती हैं।

Updated on:
13 Jan 2026 12:45 pm
Published on:
13 Jan 2026 03:00 pm