
Horoscope Today 11 June 2026: परम एकादशी पर कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल (फोटो सोर्स: patrika)
Today Horoscope 11 June 2026: 11 जून 2026 का दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। परम एकादशी (Parama Ekadashi), शोभन योग और रेवती नक्षत्र के प्रभाव से यह गुरुवार आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, पारिवारिक संतुलन और करियर में नए अवसर ला सकती है, वहीं कुछ लोगों को संबंधों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कितना शुभ रहेगा, कौन सा रंग आपके लिए लाभकारी होगा और किस अंक से भाग्य का साथ मिलेगा, तो पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज का 11 जून 2026 का (Daily Horoscope) दैनिक राशिफल।
मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत कुछ खास संकल्पों को पूरा करने के निश्चय के साथ हो सकती है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यर्थ में क्रोध करने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों के प्रति उदासीन रह सकते हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए दिनचर्या में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विरोधियों के साथ टकराव टालने के प्रयास करने होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति परेशानी महसूस करेंगे। नकारात्मक लोगों या विचारों से दूरी बनानी होगी।
बहु-प्रतीक्षित व्यापारिक सौदे पूरे होने की संभावना रहेगी, इसके लिए लगातार बातचीत जारी रखनी होगी। परिवार के साथ यात्रा सुखद रहेगी। शिक्षा से जुड़े मामलों में आपकी बात को महत्व मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में अधिकारवादिता से बचें।
उच्च शिक्षा से जुड़ी प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं के लिए एकाग्रता बनाने में परेशानी महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में अनावश्यक उपालंभ (शिकायतें) मिल सकते हैं। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य की आवश्यकता रहेगी
सिंह राशि वालों को दूसरों के कार्यों में दखल देने से बचना होगा। अपनी शक्ति और सामर्थ्य का उपयोग आर्थिक लाभ तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में करना श्रेयस्कर रहेगा। व्यापार से जुड़ी गतिविधियाँ सफल रहेंगी और भाग्य का सहयोग मिलेगा।
कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे पर निर्भरता बढ़ेगी। संतान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति रहेगी। आपसी बातचीत में धैर्य रखना होगा।
व्यवसाय या जॉब में एकल प्रयास की जगह साझेदार या टीम के साथ मिलकर कार्य करना बेहतर परिणाम दे सकता है। बातचीत से वैवाहिक जीवन के तनाव कम होंगे। शेयर मार्केट से लाभान्वित होने के योग बन रहे हैं, परंतु सावधानी भी रखनी होगी।
आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन कार्यों की सही दिशा बनाए रखने में कठिनाई होगी। व्यर्थ के विवादों में उलझने का खतरा रहेगा, इसलिए वाणी पर संयम रखना होगा। प्रेम संबंधों में साथी से मुलाकात मन की अशांति को दूर करने में सहायक रहेगी।
कार्यस्थल पर व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। पारिवारिक जीवन में अधिकारों को लेकर थोड़ी कशमकश रह सकती है। व्यवहार में उदारता रखने से मसले हल होंगे। जोखिम वाले कार्यों में सावधानी रखें।
समस्याओं का समाधान आसानी से निकालने में सफल रहेंगे। व्यवसाय और जॉब में पुराने लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है। माता-पिता (पेरेंट्स) से बातचीत करते समय शब्दों की गरिमा बनाए रखने से तालमेल बेहतर रहेगा और उनका सहयोग भी मिलेगा।
कार्यकुशलता बढ़ने और रणनीतिक सफलता मिलने से सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आवश्यक कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहें। भाग्य का समर्थन मिल रहा है, बस आलस्य से बचना होगा।
कार्यों में सावधानी रखनी होगी। सामाजिक कार्यों में सभी पक्षों के बीच संतुलन बनाने का तनाव उठाना पड़ सकता है। आर्थिक संसाधनों पर नए खर्चों का बोझ पड़ने की संभावना है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
Published on:
11 Jun 2026 05:03 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
