धर्म/ज्योतिष

Mangal Gochar October 2025: अक्टूबर में मंगल का गोचर, इस महीने इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य

Mangal Gochar October 2025: अक्टूबर में दशहरे के दिन मंगल और बुध का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार यह युति इन राशि वालों के जीवन में खास बदलाव ला सकती है। जानें किसे मिलेगा करियर, कारोबार और धन लाभ का अवसर।
2 min read
Sep 25, 2025
Mangal Gochar October 2025
Mangal Gochar October 2025 (photo- gemini ai)

Mangal Gochar October 2025: अक्टूबर का महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने कई सारे ग्रह गोचर होने वाले हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं और जब दो ग्रह एक साथ आते हैं तो उनका असर इंसानों की जिंदगी और देश-दुनिया पर साफ दिखाई देता है। इसी तरह इस बार 2 अक्टूबर, दशहरे के दिन तुला राशि में बुध और मंगल की युति बनने जा रही है।

ज्योतिष के अनुसार मंगल को ऊर्जा, साहस और शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में मंगल का राशी बदलना कई लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस संयोग का सीधा फायदा इन राशियों को मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर का ये समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। मंगल को गोचर आपकी राशि से लाभ और आय भाव में बन रही है। इस वजह से आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। नए-नए सोर्स से पैसा आ सकता है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपके लिए नए मौके बनेंगे और पुराने अटके हुए काम भी पूरे होंगे। निवेश करने वालों को भी फायदा मिल सकता है। साथ ही शेयर बाजार या लॉटरी जैसी जगहों से भी धन लाभ होने की संभावना बन रही है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए ये गोचर काफी सकारात्मक रहेगा। ये संयोग आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है। इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को सफलता और मुनाफा मिल सकता है। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप हर चुनौती का सामना आसानी से करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और करियर में तरक्की के नए मौके हाथ लगेंगे। आपको सम्मान और पहचान भी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध और मंगल की युति चौथे भाव में बन रही है। इसका असर आपके भौतिक सुख-सुविधाओं पर पड़ेगा। इस दौरान आपको घर, गाड़ी या प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। माता-पिता और ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक रूप से भी अच्छे अवसर बनेंगे और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। बिजनेस और नौकरी में भी प्रगति होने की संभावना है।

Published on:
25 Sept 2025 01:25 pm