धर्म/ज्योतिष

Mangal Nakshatra Gochar 2025: दिसंबर के महीने में मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Mangal Nakshatra Gochar 2025:ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। दिसंबर के महीने में मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा।

2 min read
Dec 16, 2025
istock

Mangal Nakshatra Gochar 2025: मंगल ग्रह 25 दिसंबर, 2025 की दोपहर में 12:24 मिनट पर मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन हर राशि के जातक पर प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस गोचर से इन राशि वालों के जातक को धन का लाभ मिल सकता है। इससे जातक को करियर और कारोबार में अनेक फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि वालों को फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Chaturgrahi Yog 1 Jan 2026 : नए साल का पहला दिन ‘चतुर्ग्रही योग’ में, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धनवान

इन राशियों के लिए मंगल गोचर होगा शुभ

वृषभ राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस गोचर से आपको कारोबार में बहुत फायदे हो सकते हैं। इसके साथ पुराने समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। जो लोग किसी काम में पहले से लगे हुए हैं उनका वो काम पूरा हो सकता है। रोजगार करने वाले लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए मंगल गोचर बहुत ही लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप कोई घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। मंगल के शुभ रहने से आपके लिए ये समय निवेश करने के लिए अच्छा साबित होगा। अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातक के लिए मंगल गोचर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी भी पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों की कोई डील पक्की हो सकती है। धन आगमन के नये अवसर खुल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। मेहनत करने वाले लोगों को सफलता आसानी से मिल सकती है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

Published on:
16 Dec 2025 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर