धर्म/ज्योतिष

Margashirsha Amavasya : मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को, ज्योतिष ने बताया इन राशि के लोग रहें सावधान

Margashirsha Amavasya Tarot Prediction : मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को है। टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों को विवाद, धोखा और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर।

2 min read
Margashirsha Amavasya Tarot Prediction : मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Margashirsha Amavasya Tarot Prediction : मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को पड़ रही है, और ये रात कुछ लोगों के लिए बहुत भारी पड़ सकती है। अमावस्या पर नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है, लोग दूसरों का नुकसान करने के लिए तंत्र-मंत्र में भी उलझ जाते है । टैरो कार्ड बताते हैं कि इस बार पांच राशियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। विवाद, धोखा, सेहत की दिक्कतें कुछ भी सामने आ सकता है। रिश्ते बिगड़ सकते हैं या हार्ट से जुड़ी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। चलिए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नितिका शर्मा से किन राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 14 नवंबर 2025 : लक्ष्मी जी की कृपा से मेष-मीन को मिल सकता है धनलाभ, वृषभ-मिथुन को राहत

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए टैरो कार्ड साफ कह रहे हैं कि अमावस्या पर विवादों से बचकर रहना पड़ेगा। प्रॉपर्टी का कोई मसला हो सकता है, सिरदर्द बढ़ सकता है। दूसरों के भरोसे नहीं बैठना चाहिए, खुद अपने हक के लिए खड़ा होना पड़ेगा। लोग आपको कमजोर समझ सकते हैं, लेकिन जब तक खुद सामने आकर बात नहीं रखोगे, हक नहीं मिलेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले खुद सारी बातों की जांच-पड़ताल कर लें, वरना नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए ये अमावस्या थोड़ा पेचीदा हो सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करोगे तो पछताना पड़ेगा। इस वक्त कुछ ऐसा हो सकता है जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है या नाम पर दाग लग सकता है। अपने सामान की खुद हिफाजत करनी पड़ेगी चोरी का डर है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में हर बात पर बारीकी से नजर रखनी पड़ेगी, वरना विरोधी फायदा उठा सकते हैं और आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग, अपने काम को लेकर सतर्क रहें। छोटी-छोटी लापरवाही बड़ी मुश्किल में डाल सकती है। कोई भी काम हल्के में नहीं लेना चाहिए, वरना दिक्कतें पीछा नहीं छोड़ेंगी। अगर जल्दी में कोई फैसला लिया, तो खुद फंस सकते हो। नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं, काम के हिसाब से पहचान या पद नहीं मिलेगा तो टेंशन बढ़ सकता है। रिश्तों में भी नया प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन आंख मूंदकर विश्वास मत करो, सामने वाले को अच्छे से समझो, वरना धोखा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों के लिए भी ये अमावस्या आसान नहीं है। खासकर अगर दूसरों का अपमान किया तो अपने ही काम अटक सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए धन हानि का खतरा है। घर में भी कलह-संघर्ष हो सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा तो निराशा हाथ लग सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों, इस अमावस्या पर मन थोड़ा अस्थिर रहेगा। उम्मीदों का बोझ महसूस होगा, जिससे टेंशन बढ़ सकती है। दूसरों की बातें भी परेशान करेंगी, इसलिए खुद पर फोकस करो और खुद पर भरोसा रखो। ज्यादा सोचोगे तो असली काम से भटक जाओगे। मन को शांत रखने के लिए योग, ध्यान या प्राणायाम कर सकते हो इससे फोकस बना रहेगा। जो करना है, वो करो, बेवजह सोचने में वक्त मत गंवाओ।

ये भी पढ़ें

Vivah Panchami 2025 : ओरछा में होगा राम-सीता का दिव्य विवाह! विवाह पंचमी पर राजा राम बनेंगे दूल्हा, छप गए न्योते

Updated on:
13 Nov 2025 04:06 pm
Published on:
13 Nov 2025 04:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर