धर्म/ज्योतिष

मंगल ग्रह ने किया कर्क राशि में गोचर, सेना पुलिस में बढ़ेंगे नौकरी के मौके, कन्या और कुंभ को होगा धन लाभ

Mars transition in Cancer: 03 अप्रैल की रात यानी गुरुवार से सौर मंडल का लाल ग्रह मंगल (मार्स) कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है, मंगल यहां 6 जून 2025 तक भ्रमण करेंगे। इससे कई राशियों की तकदीर बदल सकती है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ...

2 min read
Apr 04, 2025
Mars transition in Cancer job opportunities in army police will increase mangal gochar: मंगल गोचर 2025

Mangal Gochar: एस्ट्रोलॉजर और पॉमिस्ट अजहर हाशमी के अनुसार कर्क राशि मंगल की नीच (डेबिलिटेटेड) राशि है। इस राशि में मंगल का भ्रमण कई शुभ योग का निर्माण करेगा। इससे कई राशि के लोगों के धन और समृद्धि मिलेगी। आइये जानते हैं मंगल का सबसे अधिक लाभ किस राशि के व्यक्ति को होगा और इससे देश दुनिया में क्या बदलाव आएंगे।


मेष राशि

मेष राशि को चौथा मंगल स्वास्थ्य कष्ट के साथ स्थान परिवर्तन का योग दर्शा रहा है। सतर्कता रखें।


वृषभ राशि

एस्ट्रोलॉजर हाशमी के अनुसार कर्क राशि में मंगल गोचर वृषभ राशि के लोगों को कई तरह के शुभ फल देगा।


कन्या राशि और कुंभ राशि

आपकी राशि कन्या और कुंभ है तो खुश हो जाइये मंगल दोनों हाथ से पैसे कमाने का मौका उपलब्ध कराएंगे। इस समय मंगल धन लाभ के योग बना रहा है।

ये भी पढ़ेंः

मंगल गोचर का राशियों पर प्रभाव

एस्ट्रोलॉजर हाशमी के अनुसार मंगल गोचर वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों पर सबसे अधिक प्रभाव डालेगा। इसके बाद तुला, वृश्चिक और धनु राशियां प्रभावित होंगी। इसके बाद मीन राशि को फल मिलेगा, जबकि मिथुन, सिंह, मकर के लिए परिणाम संतोषप्रद और कर्क के लिए साधारण फल मिलेगा।

मंगल गोचर का राजनीतिक प्रभाव

एस्ट्रोलॉजर हाशमी के कारण कर्क राशि में मंगल गोचर के कारण मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और पूर्वोत्तर के राज्यों में अग्निकांड की आशंका है।

इसके अलावा भूकंप और आंधी-तूफान इस अवधि में आ सकते हैं। इसके अलावा पुलिस और सेना में नौकरियों के अवसर सुलभ होंगे। वहीं राजनीति की बात करें तो यह समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए अनुकूल है। वहीं इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग क्षेत्र में भी रोजगार सुलभ होगा।

इन व्यापारियों को रहना होगा सतर्क

उल्लेखनीय है कि मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी होकर तांबा, लाल वस्त्र, ईंट, मसूर की दाल, अनार के दाने, गुड़, ब्लड (रक्त) पर आधिपत्य रखता है। तांबा और गुड़ का व्यापार करने वाले सोच समझकर सौदे करें।


खाद्य तेल और खाद्यान्न के व्यापार में तेजी मंदी

खाद्यान्न में चढ़ाव-उतार, खाद्य तेल में तेजी-मंदी, मसालों में प्रारंभिक तेजी फिर मंदी। प्रदेशों में विशेषकर मप्र, उप्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक आपदा की आशंका। भारत का समान बढ़ेगा। दुनिया में तनाव, कलह, विश्वयुद्ध की आशंका।

Also Read
View All

अगली खबर