धर्म/ज्योतिष

Mole On Lips: जिन लोगों के होठों पर होता है तिल, जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव

Mole On Lips: सामुद्रिक शास्त्र में होठों के ऊपर तिल का क्या मतलब होता है, इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जिन लोगों के होठों ऊपर तिल होता है, उन लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

2 min read
Jan 01, 2026
istock

Mole On Lips: सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की एक मुख्य विधा मानी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के अलग- अलग हिस्से पर तिल होने का क्या अर्थ होता है, इसके बारे में बताया गया है। शरीर के अलग- अलग हिस्से पर तिल होने का अलग- अलग मतलब होता है। शरीर के कुछ हिस्से पर तिल होना बहुत ही शुभ होता है, वहीं कुछ हिस्सों पर तिल होना शुभ नहीं माना जाता है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन लोगों के बारे में जिन लोगों के होंठों पर तिल होता है। आइए जानते हैं कि होंठों पर तिल होने का क्या मतलब होता है।

ये भी पढ़ें

January Calendar 2026 : मकर संक्रांति से वसंत पंचमी तक, व्रत, उत्सव और खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है यह महीना

होठों पर तिल होने का अर्थ

होंठ के ऊपर दाईं ओर तिल
जिन लोग के होंठ के ऊपर दाईं ओर तिल होता है, ऐसे लोग पार्टनर के मामले में बहुत लकी माने जाते हैं। इन लोगों को बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है। इन लोगों को सुख, सुविधाओं के साथ जीना पसंद होता है। ये लोग अपने मनपसंद लोगों के साथ ही रहना पसंद करते हैं। इनको अपनी मर्जी का मालिक बने रहना पसंद होता है।

होंठ के नीचे हिस्से पर तिल
जिस भी व्यक्ति के होंठ के नीचे हिस्से पर तिल होता है। ये लोग बहुत ही शौकीन होते हैं। इन लोगों का स्वभाव बहुत ही कोमल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये इन लोगों का जीवन बहुत ही सुखमय गुजरता है। ये लोग आरामदायक जीवन जीना पसंद करते हैं।

होंठ पर तिल
जिसके होंठ पर तिल होता है, ऐसा व्यक्ति निर्णय लेने में बहुत ही सक्षम होता है। इसके साथ ही इसकी अपनी जीवनसाथी की साथ बहुत अच्छी पटती है। इसके साथ ही ऐसे लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत के दम पर बहुत कुछ हासिल करते हैं। ये लोग कभी भी किसी के सामने झुकते नहीं हैं।

होंठ के बाईं ओर तिल
होंठ के बाईं ओर तिल होना बहुत ही शुभ होता है। ये लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इन लोगों को अपने जीनवसाथी के अपार प्रेम प्राप्त होता है। इसके साथ ही ऐसे लोग बहुत जल्दी अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं। लोगों से बात मनवाना इनको बहुत अच्छे से आता है।

Published on:
01 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर