
Shukra Guru Yuti 2026 : मई 2026 राशिफल: शुक्र, गुरु और बुध की चाल से 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर
Shukra Guru Yuti 2026, Venus Transit in Gemini 2026 : मई 2026 का दूसरा पखवाड़ा ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। 14 मई से शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं और खास बात यह है कि इस दौरान गुरु यानी बृहस्पति भी मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। एस्ट्रोलॉजर शरद शर्मा के अनुसार लगभग तीन हफ्तों तक शुक्र और गुरु (Venus Transit in Gemini) की यह युति लोगों की जिंदगी में प्यार, करियर, बिजनेस, सोशल लाइफ और पैसों से जुड़े मामलों में बड़ा असर डाल सकती है। इसके साथ ही 15 मई को बुध ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र पहले से बुध की राशि मिथुन में रहेंगे और बुध शुक्र की राशि वृषभ में जाएंगे।
ज्योतिष में इसे राशि परिवर्तन (Venus Transit in Gemini) योग कहा जाता है, जो दोनों ग्रहों की ताकत को कई गुना बढ़ा देता है। इसके बाद 29 मई को बुध भी मिथुन राशि में पहुंच जाएंगे, जिससे मई के आखिरी दिन और जून की शुरुआत बातचीत, नेटवर्किंग, सोशल मीडिया, बिजनेस डील और रिश्तों के लिहाज़ से बेहद एक्टिव रहने वाली है।
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सुंदरता, विलासिता, रिश्ते, कला, फैशन, आराम और धन का कारक माना जाता है। वहीं मिथुन राशि का संबंध बातचीत, बुद्धिमत्ता, सोशल नेटवर्किंग, मीडिया, मार्केटिंग, लेखन, ट्रैवल और नई जानकारी से जुड़ा है।
जब शुक्र मिथुन में आते हैं तो लोगों का स्वभाव ज्यादा मिलनसार और एक्सप्रेसिव हो जाता है। लोग नए लोगों से जुड़ना पसंद करते हैं, पुराने दोस्तों से दोबारा संपर्क बढ़ता है और सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बढ़ सकती है। इस दौरान कई लोगों को नई दोस्ती या नया आकर्षण महसूस हो सकता है। खास बात यह है कि इस समय रिश्तों में भावनाओं से ज्यादा बातचीत और मानसिक जुड़ाव अहम रहेगा।
यह गोचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो कम्युनिकेशन से जुड़े काम करते हैं। जैसे:
शुक्र और बुध का मजबूत संबंध लोगों की बोलने की क्षमता, प्रेजेंटेशन स्किल और बिजनेस समझ को तेज करेगा। जो लोग ऑनलाइन बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग या ट्रेडिंग में हैं, उन्हें नए मौके मिल सकते हैं।
हालांकि एक सावधानी भी जरूरी है। मिथुन राशि का स्वभाव बहुत तेज और बदलता हुआ माना जाता है। ऐसे में ज्यादा जानकारी, ज्यादा बातचीत और लगातार ऑनलाइन रहने से मानसिक बेचैनी भी बढ़ सकती है। अफवाहों, फेक न्यूज और बिना जांचे जानकारी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
शुक्र और बुध का यह संबंध बिजनेस, ट्रेडिंग, मार्केटिंग और ऑनलाइन कमाई के लिए अच्छा माना जा रहा है। कई लोगों को:
मेष राशि वालों के लिए यह समय कम्युनिकेशन, बिजनेस और नेटवर्किंग में बड़ी सफलता ला सकता है। आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। भाई-बहनों और करीबी लोगों से रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। 29 मई से 2 जून के बीच का समय खास लाभ देने वाला माना जा रहा है।
वृषभ राशि वालों के लिए धन और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने या नई कमाई के अवसर बनने के संकेत हैं। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।
यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा असरदार माना जा रहा है क्योंकि शुक्र, गुरु और बाद में बुध भी आपकी ही राशि में आएंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और प्रेम संबंधों में नए मौके बन सकते हैं।
कर्क राशि वालों के लिए यह समय आत्मचिंतन और मानसिक शांति का हो सकता है। विदेश यात्रा, आध्यात्मिक गतिविधियों और निजी रिश्तों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 2 जून के बाद गुरु के कर्क राशि में आने से जीवन में बड़ा पॉजिटिव बदलाव शुरू हो सकता है।
सिंह राशि वालों को करियर, इनकम और सोशल नेटवर्किंग में बड़ा फायदा मिल सकता है। नई पहचान और प्रोफेशनल ग्रोथ के मौके बनेंगे। लंबे समय से रुकी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है।
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और प्रतिष्ठा में मजबूती लाएगा। ऑफिस में आपकी इमेज बेहतर होगी और बड़े लोगों से संपर्क फायदा दे सकते हैं।
तुला राशि वालों के लिए यह समय यात्रा, नई सीख और आध्यात्मिक ग्रोथ का रहेगा। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स और रिसर्च से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर गहरे बदलाव लेकर आ सकता है। रिश्तों और पैसों के मामलों में गंभीर फैसले लेने पड़ सकते हैं। रिसर्च, निवेश और गुप्त योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और पार्टनरशिप के लिहाज़ से बेहद अहम रहेगा। शादी या नए रिश्ते की संभावना बन सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप में भी फायदा मिलने के योग हैं।
मकर राशि वालों के लिए कामकाज और हेल्थ में सुधार का समय रहेगा। ऑफिस का माहौल बेहतर होगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय प्यार, क्रिएटिविटी और मनोरंजन से जुड़ा रहेगा। कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और स्टूडेंट्स के लिए यह बेहद अच्छा समय माना जा रहा है।
मीन राशि वालों के लिए घर-परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में शुभ संकेत मिल सकते हैं। घर की सजावट, नई खरीदारी या परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है।
Published on:
13 May 2026 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
