Mole On Palm : सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत शरीर पर मौजूद तिल के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। इसमें बताया जाता है कि शरीर के किस हिस्से पर तिल का होना शुभ और अशुभ होता है। आज में हाथ की हथेलियों पर तिल के होने के मतलब के बारे में जानेंगे। ऐसे में आइए जानें कि हथेली पर तिल होना शुभ होता है या अशुभ?
Hatheli Par Til Hone Ka Matlab : व्यक्ति के शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल जरूर मौजूद होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल का खास महत्व होता है। हर तिल का कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है। बहुत से लोगों के हाथों पर तिल होता है। हथेलियों पर तिल के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में विस्तार से चर्चा की गई है। ऐसा माना जाता है कि हाथ की हथेली पर किसी खास जगह पर तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि जिनकी हथेलियों के बीच में तिल होता है वो लोग बहुत ही धनवान होते हैं। उनको कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि जिन लोगों की बाईं हाथ की हथेली पर तिल होता है, वो लोग बहुत ही खर्चीले होते हैं। उनके पास पैसा आता तो है पर टिकता नहीं है। दाहिने हाथ की हथेली पर तिल होने से व्यक्ति की किस्मत चमकती है और उसका भाग्य उसका साथ हमेशा देता है। आइए जानें कि हथेली पर तिल होना शुभ है या अशुभ।
जिन लोगों के हाथ के अंगूठे के पास में तिल होता है। वो लोग बहुत ही कर्मठ होते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत से जीवन में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। इसके साथ ही इन लोगों को समाज में मान- सम्मान भी बहुत मिलता है।
हथेली के बीच में तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हथेली के बीच में तिल होता है वो लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इनका भाग्य हमेशा इनका साथ देता है। ये लोग जिस काम में हाथ लगा देते हैं, वो काम पूरा करके ही मानते हैं।
जिनकी हथेली के ऊपर की तरफ तिल होता है। वो लोग समाज में बहुत ही मान- सम्मान प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग प्रशासनिक सेवा में ज्यादा अच्छा योगदान देते हैं। इनके पास नेतृत्व करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शुक्र पर्वत पर तिल के पास तिल होता शुभ नहीं माना जाता है। जिनके इस स्थान पर तिल होता है। उनके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आती है। उनको वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अनामिका के पास तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिनकी अनामिका उंगली के पास तिल होता है, वो लोग करियर में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि वो लोग सरकारी नौकरी में ज्यादा आगे बढ़ते हैं। इनके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं रहती है।