
Weekly Rashifal 17-23 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल 17-23 मई 2026: तुला से मीन तक करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का भविष्यफल (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Weekly Rashifal 17-23 May 2026 : 17 से 23 मई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर ग्रोथ के नए अवसर लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस सप्ताह सूर्य और शुक्र के प्रभाव से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और रिश्तों में मजबूती दे सकता है, जबकि कुछ लोगों को खर्च और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह साप्ताहिक राशिफल आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। डा. अनीष व्यास जानिए तुला से मीन राशि तक प्रेम, नौकरी, कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का पूरा हाल।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लोगों के साथ अधिक तर्क-वितर्क वाली स्थिति से बचने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी दूसरे के मामले में टांग न अड़ाएं और अपने लक्ष्य पर फोकस करें अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी जमापूंजी निकालनी पड़ सकती है। इस दौरान कारोबार में आय के मुकाबले अधिक व्यय होगा। इस दौरान धैर्य रखने कार्य में सिद्धि संभव हो पाएगी।
सप्ताह के मध्य में कुछ बाधाओं के बावजूद कार्य बनते हुए नजर आएंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह विशेष प्रयास करने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के सदस्यों का अपेक्षाकृत कम सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में एकदूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में स्थितियां थोड़ी संतोषजनक रहेंगी लेकिन उत्तरार्ध में आपको कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बनते हुए कार्यों में विघ्न आने से मन खिन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पूरे सप्ताह आपके स्वभाव में क्रोध एवं चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है।
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह ऋण एवं रोग से बचने की आवश्यकता बनी रहेगी। ऐसे में अपनी सेहत पर ध्यान दें तथा खर्च पर नियंत्रण करें। अधिक परिश्रम और प्रयास करने के बाद ही जरूरत भर धन की प्राप्ति संभव हो पाएगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर भावनात्मक दबाव बनाने से बचें।
उपाय: मंगलवार के दिन विशेष रूप से बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह चीजें कभी बनती तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी। ऐसे में इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को आधे -अधूरे मन से करने या फिर कहें लापरवाही करने से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र अथवा व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपकी बनती चीजों को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। यदि आप रोजी-रोजगार में बदलाव का विचार बना रहे हैं तो ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। संपत्ति के क्रय-विक्रय में बाधा आ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है।
सप्ताह के मध्य में प्रभावी लोगों के साथ मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह समय प्रतिकूल रहने वाला है। लोग आपके द्वारा लिए गये फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं। सप्ताह के अंत में अचानक से किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम-संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। जीवनसाथी की उचित सलाह का सम्मान करें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम का मंत्र हमेशा याद रखना होगा। इस सप्ताह आप यदि आप बगैर आपा खोए अपने धैर्य और विवेक को बनाए रखते हैं तो अपनी सूझबूझ के जरिए तमाम समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र अथवा कारोबार में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है, जिसे दूर करने में आपका कोई मित्र या शुभचिंतक काफी मददगार साबित होगा।
इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, लेकिन लोगों का सहयोग और समर्थन भी भरपूर मिलता रहेगा। छात्र वर्ग को आलस्य त्याग कर कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाहा फल प्राप्त होगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा ज्यादा फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आप करियर-कारोबार से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं, जिसका भविष्य में सुखद परिणाम प्राप्त होगा। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सहोदर भाई-बहनों का व्यवहार सहयोगात्मक बना रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम-प्रसंग सामान्य रूप से चलता रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलने की संभावना बनेगी।
उपाय: शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो बाकी हफ्ता शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से ही अपेक्षाकृत सहयोग कम मिल पाएगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग धन लाभ एवं उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद उसका पूरी तरह से लाभ नहीं उठा पाएंगे।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने विरोधियों और उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी, जो आपको आपके लक्ष्य से अक्सर भटकाने की कोशिश करते रहते हैं।
सप्ताह के मध्य से परिस्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान सोचे हुए कार्य समय पर बनने के साथ आपको जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आती हुई नजर आएगी। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ से बिगड़े हुए काम बनेंगे। पदोन्नति एवं धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। घर और बाहर लोग आपके निर्णय की प्रशंसा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन चीटिंयों को आटा डालें।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का फल थोड़ा देर से या फिर कहें रुकावटों के बाद प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको अपनी जमापूंजी खर्च करनी पड़ सकती है अथवा किसी से धन भी उधार लेना पड़ सकता है। इस दौरान पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती भूलकर न करें। अपनी जमापूंजी का भली-भांति उपयोग करें।
धन को किसी योजना अथवा कार्य विशेष में लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र अथवा कारोबार में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम समय पर निबटाने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको धार्मिक-मांगलिक अथवा किसी विशेष अवसर में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति के मेल-जोल बढ़ेगा।
इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद के चलते परिवार के आत्मीय सदस्यों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। उनके साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है।
उपाय: गुरुवार के दिन गाय को गुड़ एवं रोटी खिलाएं।
Updated on:
15 May 2026 06:17 pm
Published on:
16 May 2026 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
