धर्म/ज्योतिष

Mulank 2 Personality: आदर्श लाइफ पार्टनर होते हैं मूलांक 2 के लोग, जानें चरित्र की अन्य विशेषताएं

Mulank 2 Character Traits: आपकी कुंडली नहीं बनी है तो भी आप अपना स्वभाव और भविष्य जान सकते हैं। यह संभव है अंक ज्योतिष और मूलांक से, यहां हम जानेंगे मूलांक 2 वाले लोगों के चरित्र की विशेषताएं और कैसा रहता है पारिवारिक और वैवाहिक जीवन ...

2 min read
Jun 22, 2025
mulank 2 wale log: मूलांक 2 वाले लोगों की विशेषताएं (Photo Credit: Freepik)

Mulank 2 Marriage: अंक शास्त्र के अनुसार किसी महीने के किसी तारीख पर जन्मे व्यक्ति के अंकों का ईकाई में योग मूलांक कहलाता है। ये मूलांक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और इस मूलांक के लोग इस ग्रह से प्रभावित होते हैं।

अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2,11,20 और 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है और इस नंबर के लोगों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। आपका मूलांक 2 है तो जानिए अपने व्यक्तित्व, स्वभाव और वैवाहिक जीवन की अनजानी खूबियां ..

विनम्र और शांत होते हैं मूलांक 2 वाले लोग

मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। इसलिए 2 अंक की जन्म तिथि वाले लोग काफी सुंदर और सजीले होते हैं। मूलांक 2 वालों का स्वभाव विनम्र और शांत होता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इन जातकों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता अच्छी होती है। ये धैर्यवान होते हैं और समझदारी से चीजों को संभालते हैं। रचनात्मक होने के कारण आप कला, संगीत और लेखन जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

केयरिंग होते हैं मूलांक 2 वाले लोग

मूलांक 2 वाले लोगों को दूसरों से जल्द ही सहानुभूति हो जाती है। इस कारण ये लोग केयरिंग पर्सनालिटी वाले हो जाते हैं। ये लोगों की समस्याओं को समझने का हर संभव प्रयास करते हैं। साथ ही मन से अन्य लोगों और उनके विचारों का सम्मान करते हैं।

शानदार पर्सनॉलिटी के मालिक

मूलांक 2 के लोगों के बातचीत की शैली आकर्षक होती है। इसलिए ये लोग शानदार पर्सनॉलिटी के मालिक होते हैं। हर किसी के प्रिय बन जाते हैं। आपकी समझ और बुद्धिमत्ता किसी को भी कायल बना लेती है।

अपने सिद्धांतों पर जीना करते हैं पसंद

मूलांक 2 के लोग अपने सिद्धांतों पर जीवन जीना पसंद करते हैं। हालांकि चंद्रमा के प्रभाव के कारण आप लोग जरूरत से ज्यादा भावुक होते हैं। यह कई बार आपकी पर्सनॉलिटी का डिमैरिट बन जता है। क्योंकि भावुकता में लिए निर्णय से पछताना पड़ सकता है। कई बार आत्म विश्वास में कमी के कारण समय पर निर्णय नहीं ले पाते हैं। जीवम में समस्याएं भी आती हैं।

मूलांक 2 का वैवाहिक जीवन

मूलांक 2 का वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुख शांति से भरा या मिलाजुला होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार या तो मूलांक 2 वालों का जीवन बहुत अच्छा या बहुत परेशानियों वाला होता है।

लाइफ पार्टनर को देना चाहते हैं हर सुख

मूलांक 2 के लोग लाइफपार्टनर के प्रति बहुत लॉयल और समर्पित होते हैं। केयरिंग स्वभाव आपके और आपके जीवनसाथी में मजबूत रिश्ता बनाता है। आप अपने पार्टनर की जरूरतों और भावनाओं को समझते हैं और सम्मान करते हैं। आप पार्टनर को खुश रखने का हर संभव प्रयास करते हैं। आपका सौम्य संवेदनशील स्वभाव, आदर्श लाइफपार्टनर बनाता है। वैवाहिक जीवन में संतुलन और सामंजस्य बनाए रखते हैं।

कई बार टूट सकता है दिल

आपका अत्यधिक संवेदनशील होना, आपके व्यवहारिक जीवन में समस्याएं भी लाता है। छोटी-छोटी बातों पर प्रभावित होने से कई बार रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो जाती है, जो लव लाइफ को असफल कर देता है। इससे कई बार दिल टूटने का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपका प्रेम जीवन अस्थिर रहता है।

Updated on:
24 Jun 2025 12:14 pm
Published on:
22 Jun 2025 08:06 pm
Also Read
View All
Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, गुरु बृहस्पति की कृपा से इन 2 राशियों पर बरसेगा धन और खुलेगा समृद्धि का द्वार

Navratri 2026 Day 1 : नवरात्रि के पहले दिन इन कार्यों से प्रसन्न होंगी मां अंबे

Aaj Ka Tarot Rashifal 12 March 2026: कुंभ में सूर्य-मंगल युति, वृश्चिक में चंद्रमा, जानें गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Brihaspati Margi 2026 : 120 दिन बाद बृहस्पति होंगे मार्गी: मिथुन राशि में सीधी चाल से बदलेगा ग्रहों का असर, रुके काम होंगे पूरे

Raj Panchak 2026: सोमवार से शुरू होने वाला पंचक क्यों कहलाता है राज पंचक? जानें इसकी शुभ-अशुभ मान्यता

अगली खबर