धर्म/ज्योतिष

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां कर लेती हैं हर किसी पर भरोसा, प्यार में खाती हैं अक्सर धोखा

Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिस मूलांक की लड़कियां प्यार में अक्सर धोखा खा जाती है। आज हम इन्हीं मूलांक के बारे में बात करेंगे। चलिए जानते हैं किस मूलांक की लड़कियां प्यार में होती हैं पागल।

2 min read
Dec 20, 2025
Numerology
gemini ai genreated

Numerology: अंक शास्त्र में व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक शास्त्र का भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। मूलांक का व्यक्ति के जीवन में खास प्रभाव पड़ता है। मूलांक के द्वारा व्यक्ति के भविष्य के और उसके स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में बताया गया है। व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि के आधार पर निकाला जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, तो उसका मूलांक 2 होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे जो बहुत ही इमोशनल स्वभाव की होती हैं। आइए जाने इस मूलांक के बारे में सबकुछ।

इस मूलांक की लड़कियां करती हैं सब पर भरोसा

मूलांक 2
मूलांक 2 वाली लड़कियां हर किसी पर बहुत जल्द भरोसा कर लेते हैं। ये किसी से दोस्ती करने से पहले ज्यादा सोचती नहीं हैं। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, इस कारण इनके ऊपर चंद्रमा का प्रभाव अधिक रहता है। चंद्रमा के असर के कारण ये बहुत शांत स्वभाव की होती हैं। मूलांक 2 वाली लड़कियां जिससे भी प्यार करती है, उसके साथ दिल से रिश्ता निभाती हैं, लेकिन ज्यादा भरोसा करने के कारण इनको कभी- कभी अपने पार्टनर से धोखा भी मिल जाता है। ये अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह से लॉयल रहती हैं।

मूलांक 4
अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4,13 या 22 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 की लड़कियां भी हर किसी पर आसानी से भरोसा कर लेती हैं। भरोसा करने के कारण इनको रिश्तों में बहुत धोखा मिलता है। इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है, लेकिन हर किसी से रिश्ता खराब होने के कारण ये मन से टूट जाती हैं। ये जिस किसी के साथ भी दोस्ती करती हैं, उसका हर कदम पर साथ देती है।

Updated on:
20 Dec 2025 10:23 am
Published on:
20 Dec 2025 12:30 pm