Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार हर मूलांक का अपना अलग- अलग स्वामी ग्रह होता है। आज हम यहां कुछ ऐसे जन्म तारीख पर जन्में लोग के बारे में बात करेंगे जो शनि देव को बहुत ही प्रिय होते हैं। आइए जानते हैं शनि देव के प्रिय मूलांक के बारे में।
Numerology: मूलांक की गणना व्यक्ति के जन्म की तारीख के द्वारा की जाती है। व्यक्ति की जन्म तिथि से ही उसके मूलांक के बारे में पता लगाया जाता है। अंक शास्त्र में 9 मूलांकों के बारे में चर्चा की गई है। हर मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह अलग - अलग होता है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के मूलांक का प्रभाव उसके जीवन पर जरूर पड़ता है। आज हम शनि देव के प्रिय मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं। अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का स्वामी शनि देव को माना गया है। आइए यहां जाने इस मूलांक के बारे में सबकुछ।
सफल कारोबारी
मूलांक 8 के जातक पर शनि देव की खास कृपा होती है। इनके शुभ प्रभाव के कारण इस मूलांक के जातक एक सफल कारोबारी बनते हैं। ये लोग बिजनेस के क्षेत्र में बहुत अच्छा नाम कमाते हैं। इसके साथ ही ये लोग हर किसी के मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों में अपनापन भी बहुत अधिक होता है।
खूब पाते हैं मान-सम्मान
मूलांक 8 के जातक समाज में बहुत मान- सम्मान पाते हैं। ये लोग हर किसी के साथ अपना स्वभाव बहुत अच्छा रखते हैं। इसके साथ ही ये लोग अपना हर काम बहुत ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हैं। मेहनती होने के कारण ये लोग हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
दूरदर्शी
इस मूलांक के जातक बहुत ही दूरदर्शी होते हैं। ये लोग बहुत दूर की सोचते हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण ये लोग अपना हर काम सोच- समझकर करते हैं, जिससे इन लोगों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी का कोई सामना ना करना पड़े।
कर्म पर विश्वास
इस मूलांक के जातक कर्म पर ज्यादा भरोसा करते हैं। ये लोग अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ते हैं। हर काम में अपना शत प्रतिशत देते हैं। कर्मशील होने के कारण इन लोगों को अपने काम में बहुत सफलता हासिल होती है और ये लोग बहुत ही ऊंचे पद पर पहुंचते हैं।
चुनौतियों से नहीं घबराते
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 के जातक किसी भी तरह के चुनौतियों से नहीं घबराते हैं। ये लोग हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है। ये लोग हर मुश्किल काम को भी अपनी समझदारी से आसानी से कर लेते हैं।