धर्म/ज्योतिष

Numerology: जन्म से ही महत्वाकांक्षी होते हैं इस मूलांक के जातक, जानिए कैसा होता है स्वभाव

Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र का एक अहम हिस्सा है। अंक शास्त्र में मूलांक के बारे में बताया गया है। इसके अंतर्गत कुछ ऐसे में मूलांक की चर्चा की गई है। जिस मूलांक के जातक जन्म से ही बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक की खासियत।
2 min read
Jan 24, 2026
Numerology
istock

Numerology: अंक शास्त्र में हर एक मूलांक की खासियत और कमियां बताई गई हैं। हर मूलांक के जातक का अलग- अलग स्वभाव होता है। अंक शास्त्र में हर एक मूलांक को बहुत ही खास माना गया है। आज हम जिस मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं, उस मूलांक के जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। इनके अधिक महत्वाकांक्षी स्वभाव के कारण ये लोग हर क्षेत्र में बहुत सफलता पाते हैं। ये लोग धन कमाने में भी बहुत आगे रहते हैं। आइए जानते हैं किस मूलांक के जातक महत्वाकांक्षी स्वभाव के होते हैं।

इस मूलांक के जातक होते हैं महत्वाकांक्षी

मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3,12, 21 या 30 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी गुरु बृहस्पति को माना गया है। गुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण ये लोग बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। ये लोग किसी के सामने में खुद को झुकाना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग अपना जीवन संघर्ष पूर्ण तरीके से जीते हैं। अपने जीवन के संघर्ष से ये लोग बहुत कुछ हासिल करते हैं।

पढ़ने में होते हैं होशियार
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 के जातक पढ़ाई- लिखाई में बहुत ही होशियार होते हैं। इन लोगों को पढ़ने में बहुत मन लगता है। इसके साथ ही इनका दिमाग भी बहुत तेज चलता है। पढ़ने- लिखने में अच्छा होने के कारण इस मूलांक के जातक जीवन में बहुत ऊंचा मुकाम पाते हैं।

मूलांक 3 का वैवाहिक जीवन
इस मूलांक के जातक का प्रेम संबंध स्थायी नहीं होता है। इन लोगों को अक्सर धोखा मिलता है। ये लोग हर किसी के ऊपर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन ठीक- ठाक चलता है।

इन कामों में लगता है मन
मूलांक 3 के जातक का धार्मिक कार्य में बहुत ही मन लगता है। ये लोग प्रशासनिक अधिकारी, बैंक अधिकारी या किसी धार्मिक क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं उसे एकदम परफेक्ट करते हैं।

मूलांक 3 की आर्थिक स्थिति
अंक शास्त्र के हिसाब से मूलांक 3 के जातक की आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं होती है। इन लोगों के जीवन में पैसों के मामले में उतार- चढ़ाव आता है। ये लोग कमाने से ज्यादा खर्च करने पर ध्यान देते हैं। जिसके कारण इनको कभी- कभी पैसा उधार भी लेना पड़ता है।

Updated on:
24 Jan 2026 10:59 am
Published on:
24 Jan 2026 01:00 pm