धर्म/ज्योतिष

Numerology: ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के जातक,किसी बात की नहीं रहती चिंता

Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिस मूलांक के जातक अपनी जिंदगी को बहुत ही ऐशो आराम के साथ जीना पसंद करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अंक शास्त्र के अनुसार वो कौन से मूलांक हैं।

2 min read
Jan 13, 2026
istock

Numerology:अंक शास्त्र के अंतर्गत 1 से लेकर 9 मूलांक के बारे में बताया गया है। मूलांक से व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। हर मूलांक के जातक का स्वभाव अलग- अलग होता है। इसके साथ ही हर मूलांक के ऊपर किसी ना किसी ग्रह का प्रभाव भी होता है। मूलांक की गणना करने से सबसे पहले हमें व्यक्ति की जन्म तिथि के बारे में पता होना चाहिए। व्यक्ति के जन्म तिथि के आधार पर मूलांक के बारे में पता लगा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति का जन्म 6, 15, या 24 तारीख को होता है, तो उन लोगों का मूलांक 6 होता है। आज हम ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिस मूलांक के जातक राजाओं की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक के बारे में।

ये भी पढ़ें

Numerology: इन तारीख पर जन्मे लोग बनते हैं बड़े कलाकार, खूब कमाते हैं नाम

इस मूलांक जातक जीते हैं ऐशो आराम का जीवन

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह
मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र शुक्र ग्रह का संबंध भोग विलास और आकर्षण से माना जाता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इस मूलांक वाले लोगों के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग अपने जीवन के अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं।

मूलांक 6 की खासियत
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक के जातक बहुत ही मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये लोग बहुत ही हंसमुख होते हैं। इसके साथ इस मूलांक के जातक देखने में भी बहुत आकर्षक होते हैं। इन लोगों के जीवन में सुख, सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है।

जातक जीते हैं लग्जरी लाइफ
इस मूलांक के जातक अपनी जिंदगी को बहुत ही ऐशो आराम के साथ जीते हैं। इन लोगों की जिंदगी में किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग कड़ी मेहनत से बहुत धन कमाते हैं और सुविधाओं के साथ रहते हैं।

मूलांक 6 वालों का करियर
मूलांक 6 जातक अपना करियर कला, संगीत, फैशन, और सौंदर्य से जुड़ी चीजों में बनाना पसंद करते हैं। इन लोगों को अच्छा दिखना बहुत अच्छा लगता है। ये कहीं भी जाते हैं तो वहां पर अपनी छाप छोड़ते हैं। ये लोग अभिनय और लेखन में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

Published on:
13 Jan 2026 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर