धर्म/ज्योतिष

Numerology: बहुत ही अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं इस मूलांक के जातक, हर कदम पर देते हैं साथ

Best Life Partner Mulank : अंकशास्त्र में मूलांक के बारे में बताया गया है। हर मूलांक के जातक की अपनी खासियत होती है। उसके अनुसार उनका स्वभाव होता है।

2 min read
Nov 30, 2025
istock

Numerology: अंकशास्त्र में मूलांक के बारे में बताया गया है। हर मूलांक के जातक की अपनी खासियत होती है। आज हम उन मूलांक के बारे में जानेंगे जिस मूलांक के जातक सबसे अच्छे पार्टनर बनते हैं। आइए जानते हैं किस मूलांक के जातक अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं।

Best Life Partner Mulank: अकंशास्त्र के अंतर्गत 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में बताया गया है। मूलांक के गणना जन्मतिथि के आधार पर की जाती है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म किसी मास की 5 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 10 तारीख को हुआ है तो 1+0= 1 यानि की 1 मूलांक होगा। हर मूलांक के जातक का अपना अलग स्वभाव और विचार होता है। अंकशास्त्र के अनुसार 1 से लेकर 9 मूलांक तक में कुछ मूलांक के जातक को बेस्ट लाइफ पार्टनर माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इन मूलांक के जातक एक बहुत ही अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। ये अपने पार्टनर का हर कदम पर साथ देते हैं और उन्हें बेहद ही प्यार से रखते हैं। आइए जानते हैं इन मूलांक के बारे में।

ये भी पढ़ें

Guru Gochar 2025: दिसंबर के महीने में गुरु करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Best Life Partner Mulank (इन मूलांक के जातक बनते हैं अच्छे जीवनसाथी)

2 मूलांक
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण ये लोग बहुत ही शांत और सरल स्वभाव के होते हैं। इस मूलांक के जातक अपने जीवनसाथी का बहुत ही ख्याल रखते हैं और अपने पार्टनर को बहुत प्यार देते हैं। इनको रिश्ते में संतुलन बनना बहुत ही अच्छे से आता है।

5 मूलांक
मूलांक 5 के जातक का स्वामी ग्रह बुध को माना गया है। बुध को ज्ञान और बुद्धि का कारक माना गया है। इस मूलांक के जातक भी बहुत ही अच्छे पार्टनर बनते हैं। ये लोग बहुत ही रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और अपने साथी का खास ख्याल रखते हैं। उनकी जरूरत का इन्हें पूरा ध्यान रहता है। इस मूलांक के लोग एकस्ट्रा केयरिंग होते हैं।

मूलांक 6
मूलांक 6 के जातक का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र को सौंदर्य और धन का कारक माना गया है। इस मूलांक के जातक बहुत ही आकर्षक होते हैं। ये लोग अपने साथी का हर कदम पर साथ देते हैं। इस मूलांक के लोग अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 30 November To 6 December 2025 : साप्ताहिक राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा?

Published on:
30 Nov 2025 08:38 am
Also Read
View All

अगली खबर