धर्म/ज्योतिष

October Grah Gochar 2025: अक्टूबर में बुध, शुक्र, सूर्य, मंगल ग्रह राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ने वाला है प्रभाव

October Grah Gochar 2025: अक्टूबर 2025 में बुध, शुक्र और सूर्य सहित कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन। जानें किन राशियों को मिलेगा करियर, धन और रिश्तों में लाभ और किसके लिए रहेगा यह महीना खास।

2 min read
Sep 24, 2025
October Grah Gochar (photo- gemini ai)

October Grah Gochar 2025: सितंबर का महीना अब कुछ ही दिनों में खत्म होने को है और अक्टूबर दस्तक देने वाला है। यह महीना सिर्फ त्योहारों के लिहाज से ही खास नहीं होगा, बल्कि ज्योतिष के अनुसार भी बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे और इसका असर सीधे तौर पर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा होगा, वहीं कुछ को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें

Surya Dev Nakshatra Change: नवरात्रि में सूर्य का स्थान परिवर्तन, इन राशियों पर 9 अक्टूबर तक रहने वाला है प्रभाव

अक्टूबर में होंगे ये बड़े बदलाव

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्टूबर महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति तेजी से बदलने वाली है। सबसे पहले 3 अक्टूबर को बुध राशि परिवर्तन करेंगे और फिर महीने के अंत में 24 अक्टूबर को दोबारा बदलाव करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा, मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में बने रहेंगे, जबकि गुरु बृहस्पति मिथुन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह में विराजमान रहेंगे। इन ग्रह परिवर्तनों का असर हर किसी की जिंदगी पर अलग-अलग ढंग से दिखाई देगा।

इन राशियों की बनेगी चांदी

ज्योतिष के मुताबिक अक्टूबर का महीना चार राशियों मेष, वृषभ, कर्क और तुला के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं इनके लिए क्या खास रहेगा।

मेष राशि: इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। सैलरी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। बेरोजगार जातकों को भी अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए अक्टूबर फायदे का महीना साबित होगा। करियर में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी और प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों की आय में इज़ाफा होगा। बिज़नेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे और निवेश से लाभ होने के संकेत हैं। इस महीने आप अपने बड़े लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में सफल होंगे।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर बहुत पॉजिटिव रहेगा। करियर में उन्नति होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें

Shani Nakshatra Parivartan 2025: दशहरा से पहले शनि का नक्षत्र परिवर्तन, जानिए किन राशियो के लिए नुकसानदेह

Published on:
24 Sept 2025 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर