धर्म/ज्योतिष

Pancham Drishti: इन 3 राशियों पर मंगल-शनि की पंचम दृष्टि! खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Pancham Drishti 2025: 30 अक्टूबर 2025 को दिवाली के बाद मंगल और शनि की पंचम दृष्टि बन रही है। ज्योतिष अनुसार यह संयोग वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। जानें किन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ।

2 min read
Oct 03, 2025
Pancham Drishti (photo- gemini ai)

Pancham Drishti 2025: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना महत्व है। हर ग्रह किसी राशी का स्वामी होता है। ये उसी हिसाब से जातकों को पल भी प्रदान करता है। इसके साथ ही ग्रहों के बीच दोस्ती और शत्रुता भी होती है। मंगल और शनि को एक दूसरे का दुश्मन माना जाता है। यही कारण है कि जब ये दोनों ग्रह आमने सामने आते हैं तो कई बार जातकों के जीवन में परेशानियां भी लेकर आते हैं। कई बार ये लाभ भी देते हैं।

इस बार अक्टूबर महीने में एक खास ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है। दिवाली के बाद 30 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 32 मिनट पर मंगल और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे। इस स्थिति को पंचम दृष्टि योग कहा जाता है। माना जाता है कि इस योग का असर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होता है। इस बार तीन राशियाँ ऐसी हैं जिनकी किस्मत चमक सकती है – वृषभ, कन्या और धनु। आइए जानते हैं इनके लिए यह समय कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

Shukra Gochar In Kanya: शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आप अपने निर्णयों में पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। किसी भी मामले में जल्दी-जल्दी लोगों के बहकावे में आने के बजाय सोच-समझकर कदम बढ़ाएँगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। खासकर भाई से यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। उम्रदराज लोगों की सेहत सामान्य रहेगी और बड़ी परेशानी से बचाव होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के युवाओं की कार्यक्षमता और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। आप डटकर चुनौतियों का सामना करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हाल ही में जिनका दिल टूटा है, वो खुद को और मजबूत पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने का योग है। वहीं कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय धन कमाने के नए अवसर लेकर आएगा। यदि आप घर खरीदने का सपना देख रहे थे तो यह सपना भी किसी करीबी दोस्त के सहयोग से पूरा हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की का होगा। जिन्होंने हाल ही में नौकरी बदली है, उन्हें नई जगह सम्मान और पद में वृद्धि मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे और बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थी जातकों के लिए यह समय नई ऊंचाई छूने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी पाने के भी अच्छे योग बन रहे हैं। विवाहित लोगों को जीवनसाथी और भाई-बहनों संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें

Surya Gochar 2025: धनतेरस से पहले सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों के जीवन में आ सकता है बदलाव

Published on:
03 Oct 2025 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर