धर्म/ज्योतिष

Mahalakshmi Yog: परम एकादशी 2026 पर बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 4 राशियों के लिए धन लाभ के योग

Param Ekadashi 2026: परम एकादशी 2026 पर मंगल और चंद्रमा की युति से बन रहा है महालक्ष्मी योग। ज्योतिष के अनुसार मेष, कर्क, सिंह और मीन राशि वालों को धन लाभ (Dhan Labh Yog), करियर ग्रोथ और सफलता मिल सकती है।

2 min read
Jun 10, 2026
Param Ekadashi 2026, Mahalakshmi Yog
Mahalakshmi Yog : परम एकादशी पर मंगल-चंद्रमा की युति, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Mahalakshmi Yog On Param Ekadashi:परम एकादशी 2026 (Param Ekadashi 2026) इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है। चंद्रमा 11 जून की सुबह 8:17 बजे चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मंगल विराजमान हैं। मंगल और चंद्रमा की इस युति से महालक्ष्मी योग (Mahalakshmi Yog) का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार यह योग धन, करियर और व्यापार में विशेष लाभ देने वाला माना जाता है। खासतौर पर मेष, कर्क, सिंह और मीन राशि वालों को इस दौरान आर्थिक उन्नति और शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

इस महालक्ष्मी योग (Mahalakshmi Yog) की असली मेहरबानी तो मेष वालों पर ही बरसेगी। जो भी पैसे अटक गए थे, उनके लौटने के पूरे आसार बनते हैं। घर में कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक दे सकती है शायद जीवनसाथी को प्रमोशन या नौकरी में कोई बेहतरीन मौका मिल जाए। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, और आमदनी बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को करियर के नए रास्ते खुलते दिखेंगे। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी मिल सकती है, और पुराने निवेश से बड़ी कमाई भी हाथ लग सकती है। परिवार में भी माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। कुल मिलाकर, हर तरफ पॉजिटिविटी महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए तो किस्मत के सारे दरवाज़े खुलने वाले हैं। नया बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने का सपना पूरा हो सकता है। पढ़ाई लिखाई में भी मनचाहा रिजल्ट मिलने वाला है। ये गोचर आपके भाग्य स्थान को सक्रिय कर रहा है, तो जो प्लान बना रहे हैं, उसे आगे बढ़ा दें।

मीन राशि (Pisces)

मीन वालों के लिए भी अच्छे दिन हैं। चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर धन भाव में पहुंचेंगे, मतलब जो बेरोजगार हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। फैमिली बिजनेस में कोई खास डील हाथ लग सकती है। खासतौर पर मीडिया, फिल्म, और सेल्स लाइन वालों के लिए समय शानदार रहेगा।

क्या होता है महालक्ष्मी योग और क्यों है इसका महत्व?

ज्योतिष में चंद्रमा मन और शीतलता का और मंगल ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। दोनों जब एक राशि में आते हैं, तो उनसे बनी स्पेशल एनर्जी को महालक्ष्मी योग कहते हैं। मजेदार बात ये है कि शास्त्रों में लक्ष्मी और मंगल को भाई-बहन कहा गया है, इसलिए इनका मेल हर स्तर पर पॉजिटिव असर लाता है।

इस दिन क्या करें विशेष उपाय?

अगर आप इस दिन कुछ खास करना चाहें, तो ये छोटी-छोटी चीज़ें आजमाएं

1. पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख और पीली कौड़ियां रखें, लक्ष्मी जी खुश होंगी।

2. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मन शांत रहेगा और घर में बरकत बढ़ेगी।

3. "ॐ चंद्रमसे नमः" और "ॐ अं अंगारकाय नमः" का जाप करें इससे कुंडली के पैसों वाली परेशानियां दूर होती हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Published on:
10 Jun 2026 05:18 pm