धर्म/ज्योतिष

राशि अनुसार नए सप्ताह में करें ये उपाय, दूर रहेगी परेशानी

Rashi Anusar Upay: नये सप्ताह में सूर्य ग्रह गोचर होने वाला है, और त्रिग्रही योग बनेगा। इसका कुछ राशि के लोगों को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान। लेकिन राशि अनुसार नए सप्ताह में ये उपाय कर आप लाभ को बढ़ा सकते हैं और नुकसान को कम कर सकते हैं। ग्रह शांति उपायों से आपकी मुश्किलें कम हो सकती हैं। आइये जानते हैं 11 अगस्त से 17 अगस्त के राशि अनुसार उपाय ( Grah Shanti Upay Effect)

2 min read
Aug 11, 2024
राशि अनुसार नए सप्ताह में करें ये उपाय, कट जाएंगे सारे कष्ट

मेष राशिः गणेश अथर्वशीर्ष का जप करें, शिव जी को मूंग की दाल के हलवे का भोग लगाएं।
वृषभ राशिः बुधवार और गुरुवार के दिन आर्थिक परेशानियां हो सकती है। सोमवार को शिव मंदिर में पूर्ण रूद्राभिषेक करें, साम्बसदाशिवाय नमः मंत्र की एक माला का जप करें।
मिथुन राशिः शुक्रवार और शनिवार को महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। शिवमन्दिर में घी का दीपक जलाएं।


कर्क राशिः सप्ताह का शुरुआती भाग आपके लिए शुभ नहीं है। शिवलिंग पर भांग और दूब अवश्य चढ़ाएं।
सिंह राशिः सप्ताह का मध्य भाग काफी थकाऊ रहेगा। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। शिवलिंग पर दही, शहद, शर्करा और गंगाजल से अभिषेक करें।
कन्या राशिः व्यर्थ के खर्चों में नियंत्रण रखने का प्रयास करें। शुक्रवार को नियमों का पालन अवश्य करें। नजदीकी लोगों के प्रति मन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। बुधवार को व्यवसायियों को थोड़ी समस्या होगी। हनुमान जी का नित्य दर्शन और पूजन करें। शिवजी को केसर युक्त मिठाई का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें

सपने में चंद्रमा दिखना है लाइफ में शुभ का संकेत, जानें क्या होता है अर्थ

ये भी पढ़ेंः


तुला राशिः आपके कड़वे बोल लोगों को दुखी कर सकते हैं। सप्ताहान्त में चलते हुए कार्यों में बाधा आएगी। भाइयों के साथ मतभेद उत्पन्न होने की आशंका है। सोमवार और मंगलवार को परिवार में झगड़ा हो सकता है। गले में समस्या हो सकती है। नित्य शिवमंदिर जाएं और पंचामृत से अभिषेक करें।
वृश्चिक राशिः सप्ताह की शुरुआत में आपका मन थोड़ा व्यथित रहेगा। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से आपका आमना-सामना हो सकता है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर सकते हैं। रविवार और गुरुवार का दिन कुछ कमजोर होने की आशंका है। शिवलिंग पर एक धतूरा और मदार की माला अवश्य चढ़ाएं।
धनु राशिः सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। अपनी क्षमताओं से ज्यादा खर्च न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों को सावधानी पूर्वक निपटाएं। सोमवार और मंगलवार का दिन संवेदनशील रहेगा। सिर में चोट की संभावना बन रही है। शिवलिंग पर नित्य 11 बिल्वपत्र और धतूरे अर्पित करें।

ये भी पढ़ेंः


मकर राशिः मित्रों के व्यवहार से आप थोड़ा नाखुश रहेंगे। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। क्रोध और विवादों से बचने का प्रयास करें। संवादहीनता के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। सप्ताह मध्य में विवादों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार और गुरुवार यात्राओं के कारण परेशानी होगी। रूद्राष्टकम् का पाठ नित्य करें।
कुंभ राशिः राजनीति से जुड़े लोगों को शनिवार को संभल कर बोलना चाहिए। सप्ताहान्त में जीवनसाथी की चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी विश्वास की कमी रहेगी। शुक्रवार को शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। गर्दन और कन्धे में दर्द की शिकायत हो सकती है। शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें। लाल कनेर की माला चढ़ाएं।


मीन राशिः सप्ताह के शुरुआती तीन दिन थोड़े नकारात्मक हो सकते हैं। परिवार में किसी कारण तीखी नोकझोंक हो सकती है। गलतफहमी के कारण मित्रों से संबंध खराब न हों, इसका ध्यान रखें। अकारण मन उदास हो सकता है। शिवलिंग पर प्रतिदिन अपराजिता के पुष्प अर्पित करें।

ये भी पढ़ें

मिथुन राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे अगले 30 दिन, पढ़ें-सितंबर राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर