
वृषभ, कन्या समेत 5 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 12 अगस्त को आपकी मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश-नौकरी लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। कार्य की रूकावटें दूर होंगी। काम को टालने की कोशिश न करें। आज किसी भूखे को भोजन जरूर कराएं।
आज का राशिफल वृषभ राशि 12 अगस्त 2024 के अनुसार सोमवार की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें।
आज का राशिफल मिथुन राशि 12 अगस्त 2024 के अनुसार आपकी मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं, तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। मित्रों की सहायता से काम पूरे होंगे। राजनीति में आपका कद बढ़ सकता है, परिश्रम होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 12 अगस्त 2024 के अनुसार अपने करियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आपके अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध संभव है।
आज का राशिफल सिंह राशि 12 अगस्त 2024 के अनुसार सोमवार को संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।
आज का राशिफल मेष राशि 12 अगस्त 2024 के अनुसार समय का दुरुपयोग कर रहे हैं। सोमवार को अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है, धनलाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश आदि शुभ रहेगा। चिंता और तनाव सताएंगे।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल तुला राशि 12 अगस्त 2024 के अनुसार भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश और नौकरी लाभप्रद रहेंगे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि 12 अगस्त 2024 के अनुसार किसी भी कीमत पर अपना रूका काम कराने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।
दैनिक राशिफल कन्या राशि 12 अगस्त 2024 के अनुसार बात-बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधु का सानिध्य मिलेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
सोमवार राशिफल के अनुसार अपने आपको सही साबित करना होगा। अध्ययन और आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है, राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रमाद न करें।
सोमवार राशिफल के अनुसार 12 अगस्त को आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Aug 2024, 6:52 PM IST
Published on:
11 Aug 2024, 6:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष




