
Pitru Paksha 2026 : 26 सितंबर यानि आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। घरों में अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए लोग तर्पण और श्राद्ध कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सनातन धर्म में पूर्वजों का बहुत महत्व बताया गया है। उनकी प्रसन्नता के बिना जीवन का कोई सुख प्राप्त नहीं होता। श्राद्ध पक्ष में तर्पण व दान आदि करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवधि में राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
मेष राशि के जातकों को पितृपक्ष में गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए। मंगलवार के दिन विशेष रूप से यह काम करें। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए पितृपक्ष में जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता करना लाभप्रद हो सकता है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार सफेद वस्त्रों का दान करें। चीनी या चावल का दान भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि
पितृपक्ष में इस राशि के जातक हरे रंग के कपड़ों का दान कर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। जरूरतमंदों को भोजन कराना भी मिथुन राशिवालों के लिए लाभप्रद होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को पितृपक्ष में चावल, दूध-दही आदि का दान करना चाहिए। शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करना सबसे शुभदायी हो सकता है।
सिंह राशि
पितृपक्ष के दौरान सिंह राशि वाले जातक यथासंभव लाल रंग के वस्त्रों का दान करें। गेहूं, गुड़ और तांबे के पात्र भी दान करना शुभ रहेगा। पितृपक्ष में इन जातकों को सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
कन्या राशि
इन जातकों को पितृपक्ष के दौरान हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाना भी शुभ फलदायी हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को पितृपक्ष में पीपल के पेड़ पर श्रद्धापूर्वक जल चढ़ाना चाहिए। सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले पूर्वजों की प्रसन्नता के लिए लाल रंग के वस्त्रों का दान करें। पितृपक्ष में बहते पानी में तांबे का सिक्का प्रवाहित करें।
धनु राशि
पितृपक्ष में चने की दाल का दान करने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। बेसन के लड्डू का दान करने से भी पुण्य मिलते है।
मकर राशि
पितृपक्ष में ये जातक उड़द की दाल या लोहे से बनी वस्तुओं का दान करें। सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन कराने का भी उत्तम फल मिलता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें। सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसके नीचे रखें। पितृपक्ष में काले तिल का दान करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
मीन राशि
पितृपक्ष में किसी मंदिर में अपनी क्षमता के अनुसार धनराशि का दान करें। चने की दाल का दान करना भी शुभकारी माना जाता है।