
Shani Gochar Prabhav: जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शनि के धीमी चाल में चलने से इनका असर भी लंबे समय तक रहता है फिर चाहे वो अच्छे फल का, या चुनौतियों का। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं और राशि चक्र का भ्रमण करने में 30 साल लगा देते हैं।
शनि 29 मार्च 2025 को अपनी स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को पूरा करते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। यहां शनि 3 जून 2027 तक रहेंगे, फिर मेष राशि की यात्रा शुरू करेंगे। आइये जानते हैं इस शनि गोचर का देश दुनिया पर क्या असर पड़ेगा।
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रहों के न्यायाधीश कर्मफल दाता शनिदेव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जब-जब शनि मीन राशि में होते हैं तब हम सभी के लिए कुछ न कुछ नया कार्य अवश्य होगा। एक बार फिर शनि मीन राशि में आ रहे हैं और दुनिया में महत्वपूर्ण घटना घटित होगी। जिसका लाभ सभी को मिलेगा।
इस बार शनि देव कोई बड़ी बीमारी का इलाज देंगे। मेडिकल क्षेत्र में नए-नए आविष्कार होंगे और लाइलाज बीमारियों का इलाज मिलेगा।
डिजिटल संचार तकनीकी क्षेत्र में कोई नई क्रांति की संभावना। भारत के लिए मीन राशि का शनि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम सभी को फायदा होगा। कोई महत्वपूर्ण घटना घटित होगी।
ये भी पढ़ेंः
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि बड़े मामले सामने आएंगे। बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे।
राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी। दुर्घटना होने की आशंका है, देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा।
अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते हैं। बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी। मनोरंजन फिल्म खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी। बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की आशंका है।
ये भी पढ़ेंः
कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस समय शिव उपासना और हनुमत उपासना करें, मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करें।
शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान अवश्य करें। गरीब, वृद्ध, असहाय लोगों को भोजन कराएं। पशु पक्षियों के लिए दाने, हरे चारे, पानी की व्यवस्था करें। तेल का दान भी करना चाहिए। तेल दान करने से आपको अपने कष्टों से छुटकारा मिलता है।
शनिवार को लोहे से बनी चीजों को दान करना चाहिए। इस दिन लोहे का सामान दान करने से शनि देव शांत होते हैं। लोहा दान देने से शनि की दृष्टि निर्मल होती है।
काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से बनी रोटी खिलाएं। सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि किसी असहाय को बेवजह परेशान नहीं करें। मांस, मदिरा का सेवन बिल्कुल नही करें। कमजोर व्यक्तियों का अपमान न करें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें।