धर्म/ज्योतिष

Shani Asta 2026 Effects: शनि अस्त : कल से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अग्निपरीक्षा वाले 41 दिन, रहें सावधान

Saturn Combust Pisces 2026 Effects : 13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो रहे हैं और इसका प्रभाव करीब 41 दिनों तक रहेगा। इस दौरान कर्क, कन्या और मकर राशि वालों को करियर, धन और रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें शनि अस्त का असर, सावधानियां और सरल उपाय। (Shani Asta 2026 Effects)

2 min read
Mar 12, 2026
Shani Asta 2026 Effects : 13 मार्च से शुरू होंगे शनि अस्त के 41 दिन, इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Shani Asta 2026 Effects : शनि देव का असर अब थोड़ा कमजोर पड़ने वाला है, और इसकी वजह से कर्क, कन्या और मकर राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल, 13 मार्च 2026 की शाम 7:13 बजे शनि मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। जब कोई ग्रह सूर्य के क़रीब आ जाता है, वो अपनी ताकत खोने लगता है, और यही इस बार शनि के साथ हो रहा है। ये स्थिति 22 अप्रैल तक चलेगी यानी अगले 41 दिन कुछ लोगों के लिए काफी भारी पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Shani Asta 2026: 13 मार्च से 40 दिन तक खामोश रहेंगे शनि देव, जानें किन राशियों को मिलेगा फायदा और किन्हें सावधान रहना होगा

Shani Asta 2026 : अब जानते हैं किन राशियों को सबसे ज्यादा संभलकर रहना चाहिए:

1. कर्क राशि: अपनी बातों पर कंट्रोल रखो

    इस समय कर्क राशि वालों के लिए हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी है। शनि का असर आपके गुस्से और अहंकार को बढ़ा देगा, जिससे कई काम बिगड़ सकते हैं। करियर में कोई बड़ा फैसला ना लें और घर में फालतू की बहस से बचें।

    2. कन्या राशि: मेहनत ज्यादा रिजल्ट कम

      कन्या राशि के लिए ये असली धैर्य की परीक्षा है। जितना भी पसीना बहाओ, नतीजे देर से मिलेंगे, जिससे मन थोड़ा उदास रह सकता है। पैसों की तंगी हो सकती है, तो फिजूलखर्ची रोक लें। इन 41 दिनों में बड़े निवेश या शेयर बाजार से दूर रहें, यही सही रहेगा।

      3. मकर राशि: तरक्की पर लगेगा ब्रेक

        मकर राशि के मालिक खुद शनि हैं, तो उनका अस्त होना आपको सबसे ज्यादा झटका दे सकता है। अब तक जो काम रफ्तार से चल रहे थे, उनमें अचानक रुकावट आ सकती है। इनकम स्लो हो सकती है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें और पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखें।

        Shani Asta 2026 : अब सवाल आता है ये शनि अस्त इतना खास क्यों है?

        इस बार शनि अस्त का असर सिर्फ इन तीन राशियों तक सीमित नहीं रहेगा। होली भी इसी दौरान आएगी, और माना जाता है कि शनि के कमजोर होने से लोगों में उत्साह कम हो सकता है, मन थोड़ा भारी रह सकता है। दूसरी बात, शनि अभी मीन (जल तत्व) में हैं। ऐसे में समुद्री तूफान या भारी बारिश जैसी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

        बाकी राशियों की बात करें, तो वृषभ और तुला वालों के लिए ये समय ठीक-ठाक रहेगा। उन्हें पुराने झगड़ों से राहत मिल सकती है।

        क्या करें, ताकि ये 41 दिन आसानी से निकल जाएं?

        अगर आपकी राशि ऊपर है, तो डरने की जरूरत नहीं। ये छोटे-छोटे उपाय अपनाओ:

        • हर मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा या सुंदरकांड पढ़ो।
        • शनिवार को काली उड़द, काला कपड़ा या तिल दान करो।
        • शनिवार शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाओ।

        आखिर में शनि देव सजा देने वाले नहीं हैं, वो तो अनुशासन सिखाते हैं। अगर आप इन 41 दिनों में ईमानदारी और धैर्य से काम लेंगे तो ये मुश्किल वक्त भी आराम से गुजर जाएगा।

        अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

        ये भी पढ़ें

        Aquarius Conjunction 2026 : 15 मार्च से शुरू होगा मंगल-बुध-राहु का शक्तिशाली संयोग, करियर और बाजार में तेज बदलाव संभव

        Also Read
        View All

        अगली खबर