धर्म/ज्योतिष

कुंभ राशि में शनि बुध का मेल, 4 राशियों को हो सकती है परेशानी

Shani Budh Yuti: बुध राशि परिवर्तन 11 फरवरी को होने वाला है। इससे कुंभ राशि में शनि और बुध की युति बनेगी। यह युति लोगों की लाइफ पर बड़ा असर डाल सकती है। ज्योतिषियों की मानें तो इससे 4 राशियों को बड़ी परेशानी हो सकती है। आइये जानते हैं क्या होगा असर (budh rashi parivartan 2025)

2 min read
Feb 06, 2025
Shani Budh Yuti: शनि बुध युति

Budh Rashi Parivartan 2025: हर ग्रह कुछ समय में अपनी राशि बदलता है, 11 फरवरी को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कुंभ राशि में बुध शनि की युति बनेगी, आइये जानते हैं कि किन राशियों को अधिक नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि पर बुध राशि परिवर्तन का प्रभाव

बुध राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है। इस समय कभी-कभी अचानक नुकसान हो सकता है, विशेष रूप से विदेशी स्रोतों से। करियर में ठहराव और कठिन परिस्थितियां आ सकती हैं।

कर्क राशि वालों को राहत पाने के लिए अत्यधिक स्पष्ट और सिद्धांतों पर आधारित तरीके से व्यवहार करना होगा। इस समय ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जाप लाभ देगा।

बुध गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

बुध गोचर का सिंह राशि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस समय आपको आर्थिक फायदा होगा, प्रभावी विश्लेषणात्मक योजना बनाकर आप वित्तीय क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। बुध गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा।

इससे मैनेजमेंट और निर्णय लेने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। सिंह राशि वालों में रणनीतिक मैनेजमेंट की समझ विकसित होगी, जो आने वाले समय में लाभ देगी। इस समय आपको ॐ बं बुधाय नमः या ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

मकर राशि पर बुध शनि युति का प्रभाव

बुध राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के अनुकूल नहीं है। इस समय मकर राशि वालों को संवाद के क्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। साथ ही अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मकर राशि वालों के लिए संतुलित जोखिम लेने का मौका है।

लेकिन अत्यधिक चिंतित होने से बचना चाहिए। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा और मैनेजमेंट से सहयोग मिल सकता है। यदि आप धैर्य रखें तो अप्रत्याशित लाभ मिलने की भी संभावना है। विष्णु कवच का पाठ लाभ देगा।

ये भी पढ़ेंः

मीन राशि पर बुध शनि का प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए भी कुंभ राशि में बुध गोचर अनुकूल नहीं है। इस समय किसी भी प्रकार के रणनीतिक निवेश और अत्यधिक विश्लेषण के फेर में न पड़ें।

इससे नुकसान हो सकता है. निजी जीवन में तनाव भी हो सकता है। हालांकि मीन राशि वाले संतुलित जोखिम ले सकते हैं, लेकिन निजी जीवन को सामंजस्य बनाने का प्रयास करें।

Also Read
View All

अगली खबर