धर्म/ज्योतिष

Shani Margi: शनि की सीधी चाल से 3 राशियों की लाइफ में आएगा उतार चढ़ाव, पढ़ें भविष्यवाणी

Shani Margi 15 November 2024: शनि के प्रभाव से सभी वाकिफ हैं, इनकी शुभ दृष्टि से व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है तो अशुभ फल से राजा से रंक। अब वक्री शनि फिर चाल बदलने वाले हैं। ऐसे में 3 राशियों के लोगों की लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आइये जानते हैं कि किन राशियों को सतर्क रहना चाहिए और क्या उपाय करना चाहिए ..

3 min read
Nov 12, 2024
Shani Margi 15 November 2024: शनि मार्गी कई राशियों के जीवन में लाएगा उतार चढ़ाव

Shani Margi 15 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफलदाता और दंडाधिकारी माना जाता है। मान्यता है कि शनि की चाल का लोगों के जीवन पर गंभीर असर पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति के कर्म के अनुसार अधिक सकारात्मक लाभ भी उठाया जा सकता है।


अब शनि ने वक्र गति की जगह 15 नवंबर से सीधी चाल चलना शुरू कर दिया है यानी शनि मार्गी हो गए हैं तो कुछ राशियों को शुभ फल मिलेंगे वहीं कुछ का टेस्ट भी होगा। ऐसी स्थिति में जिन राशियों का टेस्ट होना है, वो पहले से अपनी तैयारी कर अशुभ फल को शुभ फल में तब्दील करने का उपाय कर सकते हैं। बहरहाल यहां जानते हैं शनि मार्गी होने से किन राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव आएगा ..

शनि मार्गी हुए (Shani Margi Time)

Shani Margi Time: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभी कुंभ राशि में शनि वक्री चाल चल रहे थे। 15 नवंबर को रात 07. 51 बजे शनि मार्गी हो गए यानी इस समय से शनि ग्रह ने अपनी उल्टी चाल को बदलकर और सीधी चाल चलना शुरू कर दिया। इस शनि गोचर का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव होगा। यहां जानते हैं शनि मार्गी होने से किन राशियों की लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है और उससे बचने के लिए उसे क्या उपाय करना चाहिए …

कर्क राशि

Shani Margi Effect: कर्क राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना संपत्ति, ससुराल पक्ष के रिश्ते और अचानक होने वाली घटनाओं पर असर डालेगा। इससे कर्क राशि वालों के जीवन में कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इस समय आप मानसिक रूप से खुद को बेहतर बनाने और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। हालांकि कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं, जो कर्क राशि वालों के लिए तनाव का कारण बन जाएं।


आपके कामकाज की पहचान होगी, आपके सीनियर्स और बॉस तारीफ कर सकते हैं। काम में पहले से ज्यादा धैर्य और लगन दिखा सकते हैं। ससुराल पक्ष से तालमेल बैठाने और उनके साथ रिश्तों में संतुलन बनाने में मुश्किल आएगी। घर में शांति बनाए रखने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। हर शनिवार शाम को शनि महामंत्र ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्, छायामार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम् का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः

मकर राशि

Shani Margi Effect On Capricorn: मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना खर्चों में बढ़ोतरी करेगा। इस समय निवेश पर असर और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएगा। कुछ वित्तीय चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। हालांकि इस समय वित्तीय मामलों के लिए स्थिर नींव बनाने का मौका भी पाएंगे।

निवेश पोर्टफोलियो में सुधार होगा और आप मुनाफा भी कमा सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स और बॉस के साथ अच्छी बातचीत और तालमेल रहेगा। मकर राशि वालों की मेहनत और समर्पण से सीनियर अधिकारी प्रभावित होंगे। ससुराल वालों के साथ चुनौतियों के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है। हर शाम पीपल के पेड़ को पानी दें और उसके पास सरसों के तेल का दिया जलाएं।

मीन राशि

Shani Margi Effect On Pisces: दिवाली बाद शनि की मूवमेंट में हो रहा बदलाव मीन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक विकास, आत्मचिंतन की राह तैयार करेगा। इस दौरान आपमें धर्मकर्म और आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ सकता है। आपको अज्ञात भय सता सकता है। हालांकि यह आपको मजबूत बनाएगा।

कार्यक्षेत्र में चीजें धीमी रहेंगी और थोड़ा ठहराव भी महसूस हो सकता है। हालांकि मीन राशि वालों का इस समय ध्यान भी भटक सकता है। इसे केंद्रित करने के लिए प्रेरणा और मेहनत की जरूरत होगी। इसी के साथ अपने पार्टनर के साथ अधूरे मामलों को सुलझाने के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। प्रतिदिन शाम को 108 बार ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें, लाभ होगा।

Also Read
View All