धर्म/ज्योतिष

Shani Margi : 28 नवंबर से शनि की सीधी चाल : कौन सी राशियों के खुलेंगे भाग्य, किसे रहना होगा सतर्क?

Shani Margi 2025 : 28 नवंबर 2025 को सुबह 9:20 पर शनि मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। शनि की सीधी चाल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगी? जानें ज्योतिषाचार्य संजीव शर्मा से करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर शनि मार्गी 2025 का विस्तृत राशिफल।

4 min read
Nov 20, 2025
Shani Margi 28 November 2025 Effects on Rashi: शनि मार्गी 2025 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Shani Margi 28 November 2025 Effects on Rashi : शनि ग्रह की चाल का बदलना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। शनि इस समय वक्री यानी उल्टी चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनिदेव मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करने वाले हैं। शनि की सीधी चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। शनि नवंबर के महीने में मीन राशि में विराजमान रहते हुए मार्गी होने वाले हैं। शनि की यह मार्गी चाल कुछ राशियों के अच्छे दिनों का कारण बनेगी तो कुछ राशियों के लिए मुश्किल वक्त भी लेकर आ सकती है।

वैदिक ज्योतिष और ज्योतिषाचार्य संजीव शर्मा के अनुसार 28 नवंबर को सुबह 9:20 पर शनि मार्गी अवस्था में चले जाएंगे और 27 जुलाई 2026 तक मार्गी रहेंगे। शनि की सीधी चाल से व्यक्ति को कर्मों का फल जल्दी मिल सकता है जिससे कई राशियों के लिए तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं। आईए जानते हैं 12 राशियों पर किस तरीके का प्रभाव शनिदेव डालेंगे।

ये भी पढ़ें

Feng Shui Tips : घर में रखें फेंगशुई की ये 4 खास चीजें, खुल सकते है सुख-समृद्धि के द्वार

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और व्यक्तिगत प्रयासों में प्रगति लाने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब गति पकड़ने और पहले की परेशानियां कम हो जाएगी। आत्मविश्वास बनाए रखें और आलस्य से दूर रहकर मेहनत जारी रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में सामंजस्य और समझ बढ़ेगी।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय शिक्षा उच्च अध्ययन और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता लाने वाला है। कानूनी या कागजी कामों में स्पष्टता आएगी। कारोबारी यात्राएं और नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य और मानसिक शांति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग और संतुलन बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में समझ और स्थिरता आएगी।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने कर्ज निवेश बीमा या उत्तराधिकार से जुड़े मामलों का समाधान संभव है। हालांकि आर्थिक फैसलों में सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से छोटी बीमारियों और थकान से बचें। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना लाभकारी होगा। करियर में काम तेजी से पूरे होंगे मानसिक दबाव कम होगा घर के माहौल में गलतफहमियां दूर होगी।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों के वैवाहिक और साझेदारी संबंधों में सुधार होगा। पुराने झगड़े और परेशानियां अब पीछे छूट जाएंगे। संवाद में स्पष्ट और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी और निवेश में सोच समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है। भरोसे की नींव मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों की स्वास्थ्य समस्याएं कम होगी और कार्य स्थल पर दबाव घटेगा। साझेदारी में फायदा मिलेगा। कार्य कुशलता बढ़ेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मेहनत का फल मिलेगा और नियमित दिनचर्या अपनाने से ऊर्जा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम और मित्रता में समझ और विश्वास बढ़ेगा। विवादों से दूर रहे और संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालों के प्रेम और पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। बच्चों या परिवार से जुड़ी चिंता में राहत मिलेगी। रचनात्मक कार्य और नई परियोजनाएं लाभकारी रहेगी। प्रयासों का उचित फल मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक रहेगी।

तुला राशि :

तुला राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में स्थिरता आएगी और घर की जिम्मेदारियां अब सुचारू रूप से निभाई जाएगी। प्रेम और मित्रता में संवाद और समझ से रिश्ते मजबूत होंगे। घर में बुजुर्गों का सम्मान बढ़ेगा और वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। करियर में लाभ और नई नौकरी मिल सकती है व संपत्ति या घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों के संचार रिश्ते और छोटे सफर से जुड़ी बाधाएँ दूर होगी। भाई बहन और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा यदि समय पर आराम किया जाए। पारिवारिक जीवन में सहयोग बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्ट बनाए रखें और गलतफहमियों से बचें। करियर में सफलता के साथ-साथ आपके व्यावसायिक रिश्ते सुधर सकते हैं जिससे आपको आगे चलकर लाभ होगा।

धनु राशि:

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और रुके हुए पैसे मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और मानसिक शांति आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर के सदस्यों के साथ तालमेल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता और समझ आएगी। करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैँ लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं…

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी है क्योंकि शनि उनकी राशि का स्वामी हैँ। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे। जीवन में स्थिरता और स्पष्ट दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में सहयोग और समझ बढ़ेगी। रुके काम पूरे होंगे आर्थिक स्थिति सुधरेगी और कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को मानसिक शांति और अंदरूनी संतुलन मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है और पुराने कर्मों का फल दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। प्रेम और मित्रता में समझ बनाए रखें और नकारात्मकता से दूरी बनाएं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर में परिणाम देखेंगे लेकिन दबाव बढ़ सकता है।

मीन राशि :

मीन राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लंबे समय से रुकी योजनाओं को गति मिलेगी और टीमवर्क में सफलता के अवसर हैं। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। शनि देव मीन राशि में ही मार्गी है अतः शनि के के मार्गी होने से करियर में तरक्की और पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

Shukra Ka Gochar : शुक्र-बुध की युति से 3 राशियों की बदल सकती है तकदीर, मनचाही तरक्की और धनलाभ के योग

Updated on:
21 Nov 2025 07:00 pm
Published on:
20 Nov 2025 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर