धर्म/ज्योतिष

Shani Margi from November 28 : मीन राशि में शनि मार्गी होने से बदल सकती है किस्मत! वृष, मिथुन, कर्क समेत इन राशियों को होगा लाभ

शनि मार्गी 28 Nov : 28 नवंबर 2025 को शनि मीन राशि में मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। जानें शनि के मार्गी होने से मेष, कुंभ, मीन की साढ़ेसाती और सिंह, धनु की ढैय्या पर क्या असर होगा। अचूक उपाय और दान की विधि।

3 min read
Nov 25, 2025
Shani Margi from November 28 : शनि मार्गी 28 Nov से : (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Shani Margi from November 28 : ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव का गोचर और चाल बदलना एक बेहद महत्वपूर्ण घटना होती है, जिसका सीधा असर देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। 138 दिनों तक वक्री (उल्टी चाल) रहने के बाद, शनि देव 28 नवंबर 2025 को मीन राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं। शनि की सीधी चाल शुरू होते ही कई राशियों के रुके हुए काम फिर से गति पकड़ेंगे, आर्थिक संकट कम होंगे और साढ़ेसाती व ढैय्या से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह परिवर्तन कर्मफल दाता शनिदेव की पूरी शक्ति को फिर से सक्रिय करेगा। जानिए शनि के मार्गी होने का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और कौन से अचूक उपाय आपके लिए शुभ फल ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Gemstone Guide : राशि रत्न के लिए दाएं हाथ की उंगली क्यों खास है? जानिए कौनसी राशि के लिए है कौनसा स्टोन

इन गलतियों को करने से बचें | Saturn Direct from Nov 28

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि किसी असहाय को बेवजह परेशान नहीं करें। मांस, मदिरा का सेवन बिल्कुल नही करें। कमजोर व्यक्तियों का अपमान न करें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बता रहे है कि शनि के मार्गी होने पर तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

तुला राशि पर शनि का प्रभाव | Effect of Shani on Libra

संपत्ति और घर से जुड़े कार्यों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और विवेकपूर्ण खर्च लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार जरूरी है। प्रेम और मित्रता में संवाद और समझ से रिश्ते मजबूत होंगे। घर में बुजुर्गों का सम्मान बढ़ेगा और वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि पर शनि का प्रभाव | Effect of Shani on Scorpio

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा यदि समय पर आराम और ध्यान दिया जाए। पारिवारिक जीवन में सहयोग और तालमेल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता बनाए रखें और गलतफहमियों से बचें।

धनु राशि पर शनि का प्रभाव | Effect of Shani on Dhanu

पारिवारिक संपत्ति या निवेश से भी लाभ संभव है। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और मानसिक शांति आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर के सदस्यों के साथ तालमेल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता और समझ आएगी। खर्चों में विवेक बनाए रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें।

मकर राशि पर शनि का प्रभाव | Effect of Shani on Makar

आत्मविश्वास बढ़ेगा, अधूरे कार्य पूरे होंगे और जीवन में स्थिरता और स्पष्ट दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में सहयोग और समझ बढ़ेगी। यह समय बड़े निर्णय लेने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अनुकूल है।

कुंभ राशि पर शनि का प्रभाव | Effect of Shani on Aquarius

आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। प्रेम और मित्रता में समझ बनाए रखें और नकारात्मकता से दूरी बनाएं। पुराने असमंजस और मानसिक उलझनें अब हल होंगी।

मीन राशि पर शनि का प्रभाव | Effect of Shani on Meen

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचकर सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। सामाजिक संपर्क और कामकाजी परियोजनाओं में सहभागिता से लाभ होगा।

शनि के प्रभाव को कम करने के उपाय | Shani ke Upay

देवताओं की उपासना: भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना करें।

हनुमान पूजा: मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की विशेष पूजा करें।

चालीसा पाठ: हनुमान चालीसा एवं शनि चालीसा का नियमित पाठ करें।

छाया दान: शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान (सरसों के तेल का दान) अवश्य करें।

गरीबों को भोजन: गरीब, वृद्ध, और असहाय लोगों को भोजन कराएं।

पशु-पक्षी सेवा: पशु-पक्षियों के लिए दाने, हरे चारे, और पानी की व्यवस्था करें।

तेल का दान: सरसों के तेल का दान करें, इससे कष्टों से छुटकारा मिलता है।

लोहे का दान: शनिवार को लोहे से बनी चीजों का दान करें। लोहे का दान देने से शनि की दृष्टि निर्मल होती है और शनि देव शांत होते हैं।

मंत्र जप: रुद्राक्ष की माला लेकर 108 बार "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जप करें।

काले कुत्ते को रोटी: शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से बनी रोटी खिलाएं।

पीपल के नीचे दीपक: सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें

Rahu Enters Aquarius : 2026 से पहले राहू का अंतिम बड़ा गोचर: रिश्तों और करियर में बड़े बदलाव लाएगा

Updated on:
25 Nov 2025 02:22 pm
Published on:
25 Nov 2025 02:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर