
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ दिनों पहले तक कुंभ राशि में शनि वक्री चाल (उल्टी चाल) चल रहे थे। लेकिन पंचांग के अनुसार 15 नवंबर को रात 07. 51 बजे शनि मार्गी (सीधी चाल) हो गए। यह शनि गोचर हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। लेकिन 3 राशि के लोगों पर विशेष रूप से शुभ प्रभाव पड़ेगा। इनके अच्छे दिन आने की संभावना है। आइये जानते हैं शनि मार्गी का क्या होगा असर ..
पंचांग के अनुसार 15 नवंबर को शाम शनि ने अपनी चाल बदल ली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसी के साथ वृषभ राशि के लोगों की किस्मत पलटने की संभावना बढ़ गई है। इस राशि के लोगों के लिय यह शनि गोचर लाभदायक साबित होगा। इससे वृषभ राशि के लोगों को काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
बिजनेस में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। इस क्षेत्र में नए प्रयोग आपको लाभ देंगे। यदि नौकरीपेशा हैं तो आपकी उन्नति होगी, जो भी लक्ष्य तय करेंगे। आसानी से पा लेंगे। इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। बचत भी बढ़ेगा, पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
शनि मार्गी यानी शनि देव की सीधी चाल बुध की राशि मिथुन के लिए भी लाभदायक है। इस समय मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। पहले जो भी काम अटके हुए थे, अब होने लगेंगे। कारोबारियों को अच्छी कमाई होगी।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। इस समय देश- विदेश की यात्रा का योग बनेगा। इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि के स्वामी शनि देव ही हैं। दिवाली बाद हो रहा शनि गोचर मकर राशि के लोगों के लिए भी शुभ फल देने वाला है। इस समय शनि की सीधी चाल मकर राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ कराएगी। भाग्य का साथ मिलेगा, अटका धन रिटर्न होगा। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
लंबे समय से रूके काम इस अवधि में पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। कारोबार में कमाई करने के मौके मिलेंगे। इस समय आमदनी और बचत बढ़ेगी। आपकी बातचीत शैली अच्छी रहेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती खत्म होने से रिलीफ मिलेगी।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।