धर्म/ज्योतिष

Shani Sade Sati 2026 : इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, जानिए बचाव के 4 अचूक उपाय

Saturn Transit 2026 : 2026 में शनि देव (Saturn) मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे, जिससे कई राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव रहेगा।
2 min read
Dec 16, 2025
Shani Sade Sati 2026
Shani Sade Sati 2026 : साढ़े साती-ढैया 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Shani Dhaiya 2026 Rashifal : ज्योतिष में शनि ग्रह को लंबी उम्र, कर्मों का फल और न्याय देने वाला माना जाता है। शनि उम्र, दुख, बीमारी, तकलीफ, साइंस, टेक्नोलॉजी, लोहा, मिनरल ऑयल, कर्मचारी, नौकर और जेल जैसी चीजों का भी कारक है। अभी शनि मीन राशि में है और 2026 में भी यही रहेगा। बीच-बीच में चार महीने के लिए ये वक्री और मार्गी भी होगा। मार्च-अप्रैल में शनि अस्त और उदय भी होगा। ऐसे में 2026 में कुछ राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या का असर दिखेगा, जिससे इनकी परेशानियां बढ़ेंगी। इन लोगों को पैसों का नुकसान और सेहत से जुड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं कौन-कौन सी राशियां इस असर में रहेंगी—

इन राशियों पर साढ़े साती का असर रहेगा | Shani Sade Sati 2026

ज्योतिष के हिसाब से, 2026 में मेष राशि पर साढ़े साती का बुरा असर बना रहेगा। मीन राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण चलेगा, और कुंभ राशि पर ये तीसरा और आखिरी दौर होगा। मतलब, 2026 में ये तीनों राशियां शनि की साढ़े साती से परेशान रहेंगी। इन्हें खास ध्यान रखना चाहिए। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस वालों की इनकम घट सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस वक्त जॉब बदलने से बचना चाहिए। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। इस समय किसी को उधार देने से भी बचें।

इन राशियों पर ढैय्या का असर रहेगा | Shani Dhaiya 2026 Rashifal

शनि के मीन राशि में गोचर करते ही धनु और सिंह राशि पर ढैय्या का असर पड़ेगा। तो 2026 में इन दोनों राशियों को शनि की ढैय्या झेलनी होगी। सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। पैसे अटक सकते हैं। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

बचाव के लिए ये करें

  1. शनिवार को शनि देव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं और शनि चालीसा पढ़ें।
  2. हर शनिवार पीपल के पेड़ पर दूध और पानी मिलाकर चढ़ाएं। इससे रुके काम बनेंगे और शनि भगवान की कृपा मिलेगी।
  3. शनिवार को गरीबों को कंबल, सरसों का तेल और काली दाल दान करें।
  4. रोज़ शनि बीज मंत्र “ॐ शं नो देवीराभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु नः” का जाप करें।
Updated on:
16 Dec 2025 02:21 pm
Published on:
16 Dec 2025 02:21 pm