धर्म/ज्योतिष

Shankha Ke Upay: शंख का उपाय बढ़ाता है सुख समृद्धि, कुंडली के ग्रह होते हैं मजबूत

Shankh ke Upay: आप हिंदू हैं तो पूजा घर में शंख देखा होगा। मान्यता है कि पूजा के समय घर में शंख बजाना शुभता लाता है। मान्यता है कि यदि आसान शंख उपाय करते हैं तो यह सुख समृद्धि लाएगा और कुंडली के ग्रह मजबूत होते हैं। आइये जानते हैं शंख के उपाय (Din ke anusar shankh ka mahatv) ...
2 min read
Jul 12, 2024
Shankha Ke Upay
Shankha Ke Upay: शंख का उपाय बढ़ाता है सुख समृद्धि, कुंडली के ग्रह होते हैं मजबूत

Shankh ke Upay: शंख की उत्पत्ति समुद्र से होती है और इसे मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसीलिए हिंदू धर्म में शंख को शुभ माना जाता है। इसी कारण पूजा के बाद शंख बजाने की परंपरा है। मान्यता है कि शंख की ध्वनि नकारात्मकता और ग्रह दोष दूर करती है। इससे याददाश्त तेज होती है और पारिवारिक लड़ाई-झगड़े खत्म होते हैं। यदि हम हर दिन के हिसाब से शंख का उपाय करें तो इसका शुभ फल मिलता हैं। इससे घर में धन का आगमन होगा। आइए जानते हैं शंख का उपाय …

सोमवार को शंख का उपाय

अगर आपका मन अक्सर विचलित होता है तो सोमवार को शंख में दूध भरकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मन शांत होता है।

मंगलवार को शंख का उपाय

मंगलवार को भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले शंख बजाने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ेंः

बुधवार को शंख का उपाय

बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह का दिन है। बुध ग्रह बुद्धि का भी कारक है, इसलिए इस दिन अगर आप शंख में गंगाजल भरकर भगवान गणेश को अर्घ्य देते हैं तो इससे बुद्धि तेज होती है और वाणी भी विनम्र, प्रभावी बनती है।

गुरुवार को शंख का उपाय

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का दिन है। मान्यता है कि पूजा–पाठ के दौरान केसर और चंदन मिलाकर शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्घ्य देते हैं तो गुरु ग्रह बलवान होता है, भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही ज्ञान और समृद्धि में वृद्धि होती है।

शुक्रवार को शंख का उपाय

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी, शुक्र ग्रह का दिन है। इस दिन शंख में गोपी चंदन और इत्र मिलाकर जल भरकर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन, वैभव, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ेंः

शनिवार को शंख का उपाय

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन अगर हम शनि मंदिर जाकर शनिदेव की छाया में बैठकर शंख बजाते हैं तो कुंडली में शनि का दुष्प्रभाव कम होता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

रविवार को शंख का उपाय

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्योदय से पहले शंख बजाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

Updated on:
12 Jul 2024 03:15 pm
Published on:
12 Jul 2024 03:14 pm