धर्म/ज्योतिष

Shasha Rajyog: शनि ने कुंभ राशि में बनाया शश राजयोग, जाते-जाते 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Shasha Rajyog 2024: भारतीय ज्योतिष में शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं। अभी शनि ने कुंभ राशि में शश राजयोग बनाया है, जो मार्च 2025 में बदलेगा। इधर, शनि मार्गी के कारण शनि की यह स्थिति 3 राशि के लोगों को मालामाल कर सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ...

3 min read
Nov 19, 2024
Shasha Rajyog 2024 : शनि का शश राजयोग 3 राशियों को बना देगा मालामाल

Shasha Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफलदाता शनि अभी अपनी ही राशि कुंभ में भ्रमण कर रहे हैं। इस कारण शनि देव ने कुंभ राशि में महाशक्तिशाली और प्रभावी शश राजयोग बनाया है। इसकी स्थिति 29 मार्च 2025 को तब बदलेगी, जब दंडाधिकारी शनि राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।


इधर, कुछ समय पहले तक वक्री शनि ने अपनी चाल बीते दिनों ही बदली है। 15 नवंबर 2024 को शनि मार्गी हो गए हैं यानी अपनी ही राशि में न्याय के देवता शनि उल्टी से सीधी चाल चलने लगे हैं। इस शनि मूवमेंट में बदलाव का कई राशियों को फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 19 November: इन राशि वालों का आ सकता है किसी पर दिल, आज का राशिफल में जानें किसे धन लाभ और नौकरी का मौका

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शनि मार्गी के प्रभाव से और शश राजयोग के कारण तीन राशियों को विशेष लाभ होगा। इस तरह मीन राशि में गोचर से पहले शनि जाते-जाते इन राशियों को मालामाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां, जिन्हें आने वाले दिनों में शनि का आशीर्वाद मिलने वाला है।


तुला राशि

आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार शश राजयोग के प्रभाव से मीन राशि में शनि गोचर से पहले तुला राशि के लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। इस समय तुला राशि वालों का मान-सम्मान बढ़े सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अवधि लाभदायक है। तुला राशि के ऐसे लोग जो नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें इस अवधि में मौका मिल सकता है।

इस समय तुला राशि वालों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। तुला राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता और धन लाभ का योग बना रहा है। इस तरह 29 मार्च 2025 से पहले शनि तुला राशि वालों को काफी कुछ देने वाले हैं।

ये भी पढ़ेंः

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए भी शनि का शश राजयोग शुभफलदायक है। शनि अभी इसी राशि में भ्रमण कर रहे हैं और 15 नवंबर को मार्गी हुए हैं। इसके प्रभाव से और शश राजयोग की अनुकूलता के कारण कुंभ राशि के लोगों को इस समय हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, खूब धन लाभ भी होगा।

इस समय कुंभ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी हो या बिजनेस सभी के रास्ते घर में पैसा, समृद्धि और खुशहाली आएगी। इस समय कुंभ राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। जीवन में कुछ अच्छी खुशियां भी दस्तक दे सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

देखें वीडियोः


मकर राशि

मकर राशि वालों के जीवन में अभी जो परेशानियां चल रहीं हैं, शश राजयोग के प्रभाव से कुछ समय में दूर हो जाएंगी और खूब लाभ दिलाएंगी। इसके बाद आपके द्वारा की गई मेहनत का फल जल्द मिलेगा। मकर राशि के जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उनको भाग्य का साथ मिलेगा और उनकी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि के छात्रों के लिए भी शश राजयोग अच्छा समय लाएगा। ये लोग उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा कर पाएंगे। लंबे समय से रूके काम फिर शुरू हो सकते हैं। विवाह में आ रही किसी प्रकार की बाधा दूर हो सकती है। इसी विवाह सीजन में 29 मार्च से पहले तक किसी शुभ मुहूर्त में विवाह भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Shani Margi: अगले 134 दिन इन 3 राशियों को सताएंगे शनि देव, लाइफ में आएंगी कई मुश्किलें

Also Read
View All

अगली खबर